राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने मारा U-TURN, पाक कैबिनेट ने भारत से कपास, चीनी आयात के प्रस्ताव को खारिज किया

Ankit Neelam Dubey
1 April 2021 7:29 PM GMT
पाकिस्तान ने मारा U-TURN, पाक कैबिनेट ने भारत से कपास, चीनी आयात के प्रस्ताव को खारिज किया
x
प्रधान मंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट ने भारत से कपास और चीनी आयात करने के एक Economic Coordination Committee (ECC) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। आर्थिक निकाय ने पड़ोसी देश से कपास, सूती धागे और चीनी के आयात को आगे बढ़ाने के एक दिन बाद अस्वीकृति किया था।

Economic Coordination Committee (ECC) ने बुधवार को प्राइवेट सेक्टर को भारत से पांच लाख टन सफेद चीनी आयात करने की अनुमति दी, पाक वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने कहा था। उन्होंने इसका कारण भारत में चीनी की कीमत काफी सस्ती है बताया था। और इसी के चलते भारत के साथ चीनी व्यापार को फिर से शुरू करने का फैसला किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस साल जून से भारत से कपास का आयात करेगा।

पाकिस्तान के Geo न्यूज की एक खबर के अनुसार, गुरुवार को भारत से कपास के धागे और चीनी का आयात करने के ECC के प्रस्ताव को कैबिनेट ने खारिज कर दिया।

मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने ट्विटर पर कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही निर्णय को "सरकार द्वारा अनुमोदित" माना जाएगा।

"सिर्फ रिकॉर्ड के लिए - सभी ईसीसी के फैसलों को कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया जाना है और उसके बाद ही उन्हें 'सरकार द्वारा अनुमोदित' के रूप में देखा जा सकता है! इसलिए आज कैबिनेट में भारत और फिर सरकार के साथ व्यापार सहित ईसीसी के फैसलों पर चर्चा होगी। निर्णय लिया जाएगा! मीडिया को कम से कम इसके बारे में पता होना चाहिए! " मजारी ने एक ट्वीट में लिखा।

Next Story