
राष्ट्रीय
Pakistan Ceasefire Violation: भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक मेजर समेत 7 जवान ढेर, 5 चौकियां तबाह
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में मेजर समेत पाकिस्तान के 5 से 7 जवानों के मारे जाने की खबर है। उसकी पांच चौकियां भी तबाह हो गई हैं। भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई मेंढर में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में की गई है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के एक दर्जन जवान मारे गए हैं।
मालूम हो, पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में बालाकोट तक जाकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। होली के दिन भी पाकिस्तान ने दुश्मनी दिखाई थी और सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। गुरुवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई।
Next Story




