राष्ट्रीय

PAK मीडिया का दावा : हमारी समुद्री सीमा में घुसी भारतीय पनडुब्बी, भारत ने नहीं की पुष्टि

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
PAK मीडिया का दावा : हमारी समुद्री सीमा में घुसी भारतीय पनडुब्बी, भारत ने नहीं की पुष्टि
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नौसेना ने दावा किया है कि सोमवार को भारतीय पनडुब्बी ने उसके समुद्री इलाके में घुसने की कोशिश की थी। मगर, पाकिस्तान की नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया में इस बारे में खबरें सुर्खियां बनाकर चलाई जा रही हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि 2016 के बाद यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय पनडुब्बी ने पाकिस्तान के जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। भारतीय नौसेना की आधुनिक तकनीक से लैस पनडुब्बी का पाकिस्तानी नौसेना के द्वारा पता लगाना भारतीय नौसेना के लिए नुकसानदायक है। पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की शांति की पहल को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया। इस घटना से सबक लेते हुए भारत को भी शांति की दिशा में काम करना चाहिए। हमारी सेनाएं किसी भी तरह के आक्रामक रुख का जवाब देने में सक्षम हैं। पाक नौसेना द्वारा जारी इस वीडियो में एक पनडुब्बी का ऊपरी हिस्सा दिखाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह भारतीय पनडुब्बी है। यह वीडियो 4 फरवरी की रात 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, पाकिस्तान के दावे पर भारतीय नौसेना का कोई जवाब नहीं आया है। अगर यह दावा सही भी है, तो हो सकता है कि भारतीय नौसेना पाकिस्तान को बताना चाह रही हो कि वह करांची से महज 200 किलोमीटर दूर मुस्तैद है। बताते चलें कि पाकिस्तान की तरफ यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को समुद्र के रास्ते आतंकी घुसपैठ की आशंका जाहिर की है। लांबा ने कहा कि भारत एक देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का बेहद गंभीर रूप झेल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों को अलग-अलग तरीकों से हमले करने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिनमें समुद्र के रास्ते हमला करना भी शामिल है। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमलों में सीआरएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की अल सुबह अपना पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट में चल रहे जैश के आतंकी शिविर को तबाह कर दिया था। इस घटना के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी। भारतीय मिग-21 विमान उड़ा रहे विंग कमांडर ने इस दौरान पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story