राष्ट्रीय

Padma Award 2025: 139 हस्तियों को पद्म पुरष्कारों का ऐलान, जानें किन्हें मिला पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड

Aaryan Puneet Dwivedi
25 Jan 2025 10:03 PM IST
Padma Award 2025: 139 हस्तियों को पद्म पुरष्कारों का ऐलान, जानें किन्हें मिला पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड
x
भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। इस बार 139 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंज़ूरी दी है जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

पद्म श्री से सम्मानित हस्तियां

डॉ. नीरजा भटला: दिल्ली की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ जो सर्वाइकल कैंसर के इलाज में माहिर हैं।

भीम सिंह भावेश: भोजपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता जो पिछले 22 सालों से मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

पी दत्ताचनमूर्ति: एक वादक जो दक्षिण भारतीय संगीत का एक महत्वपूर्ण वाद्य यंत्र "थाविल" बजाते हैं।

एल हंगथिंग: नागालैंड के एक फल किसान जिन्हें गैर-देशी फलों की खेती में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।


पद्म पुरस्कार क्या हैं?

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं:

पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए

पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए

पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए

ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, लोक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, आदि क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण लिस्ट

  1. श्री दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
  2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर (लोक कार्य, चंडीगढ़)
  3. श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)
  4. श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, कर्नाटक)
  5. श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, केरल)
  6. श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, जापान)
  7. श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला, बिहार)

पद्म भूषण लिस्ट

  1. श्री ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, कर्नाटक)
  2. श्री अनंत नाग (कला, कर्नाटक)
  3. श्री बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, NCT दिल्ली)
  4. श्री जतिन गोस्वामी (कला, असम)
  5. श्री जोस चाको पेरियापुरम (चिकित्सा, केरल)
  6. श्री कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य-पुरातत्व, NCT दिल्ली)
  7. श्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, महाराष्ट्र)
  8. श्री नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु)
  9. श्री नंदमुरी बालकृष्ण (कला, आंध्र प्रदेश)
  10. श्री पी आर श्रीजेश (खेल, केरल)
  11. श्री पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग, गुजरात)
  12. श्री पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
  13. श्री रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश)
  14. साध्वी ऋतंभरा (समाज सेवा, उत्तर प्रदेश)
  15. श्री एस अजित कुमार (कला, तमिलनाडु)
  16. श्री शेखर कपूर (कला, महाराष्ट्र)
  17. सुश्री शोभना चंद्रकुमार (कला, तमिलनाडु)
  18. श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, बिहार)
  19. श्री विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका)

पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वालों की सूची में

  • कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबा
  • उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर
  • नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग
  • पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति
  • गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई
  • पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास
  • मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर
  • मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली
  • जयपुर की मशहूर लोक गायिका बतूल बेगम समेत कुल 113 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story