राष्ट्रीय

एमपी के साथ पड़ोसी राज्य यूपी, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में बाढ़ का तांडव

mp news
x
एक ओर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 27 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

एक ओर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 27 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। वहीं ऐसा ही कुछ हाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पड़ोसी राज्यों का भी है। राजस्थान में भारी बारिश की वजह से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है तो वही छत्तीसगढ़ में बाढ़ की वजह से मध्य प्रदेश के कई मार्गों में आवागमन बंद है। मध्य प्रदेश का पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी बाढ़ के तांडव में फंसा हुआ है।

इन राज्यों में बारिश का रौद्र रूप

मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश बाढ़ की स्थिति निर्मित हो चुकी है। एक ओर जहां नदी नाले उफान पर हैं वहीं बांधों में लबालब पानी हो जाने से राजस्थान के करीब 200 डैम ओवरफ्लो बताए जा रहे हैं। ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश का भी है। मध्य प्रदेश के करीब 60 से अधिक डैम ओवरफ्लो हैं। इन से पानी निकालने की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा शुरू की गई है।

उत्तर प्रदेश का हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रयागराज में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। यमुना नदी भी उफान पर हैं। ऐसे में प्रयागराज समूचा शहर पानी से घिरता हुआ नजर आ रहा है।

बड़े हनुमानजी का मंदिर आधे से अधिक संगम के जल से डूबा हुआ है। प्रयागराज गंगा के तट पर रहने वाले पुजारी पंडा बंधान पर पहुंच चुके हैं। साथ ही प्रशासन बारिश तथा बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। शहर में कई जगह जलभराव हो जाने से आने जाने वाले मार्ग अवरुद्ध है।

राजस्थान में स्कूल कॉलेज बंद

राजस्थान में हो रही भारी बारिश की वजह से कोटा और बूंदी जिले में संचालित सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर देने का आदेश दिया गया है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक दोनों ही जिलों में 23 अगस्त 2022 को सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

बताया गया है कि राजस्थान में बहने वाली चंबल, कालीसिंध, पार्वती, उजाड़ तथा आहू जैसी बड़ी नदियां उफान पर हैं। चंबल तूफान पर होने से मध्यप्रदेश और राजस्थान का संपर्क इस समय कटा हुआ है। बारिश की वजह से कोटा के 12 से अधिक कॉलोनियों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ कार्य में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ और एमपी का संपर्क टूटा

भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले कई सड़क मार्गों का संपर्क टूट गया है। बताया गया है कि बीते 24 घंटे से आवाजाही ठप है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story