राष्ट्रीय

IPS Transfer 2022: फिर एक बार सरकार ने किया आईपीएस अधिकारियो का ट्रांसफर, जानें आपके शहर में किसकी हुई पदस्थापना?

IPS Mukesh Jain Transfer News
x
UP IPS Transfer News: काफी समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की चर्चा चल रही थी।

काफी समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की चर्चा चल रही थी। तीन दिन पूर्व इसे लागू कर अधिकारियों की पदस्थापना की गई। इसी क्रम में तेजतर्रार आईपीएस में शामिल रमित शर्मा को प्रयागराज को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इनकी इस पदस्थापना के बाद लोगो के बीच इनकी कार्यप्रणाली काफी चर्चा में है। वहीं यूपी में कई अधिकारियो का तबादला किया गया है।

कौन हैं आईपीएस रमित

जानकारी के अनुसार मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अफसर है। चार वर्ष तक प्रयागराज के आईजी रह चुके है। उन्होने प्रयागराज आईजी क्षेत्र में अपने सख्त कार्य के लिए जाना जाता है। वह वर्तमान समय बरेली रेंज के आईजी थे।

कई अधिकारी हुए इधर से उधर

अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

वहीं लक्ष्मी सिंह को गौतमनगर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

अजय मिश्रा को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

डा प्रीतिंदर सिंह को आगरा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

अब प्रयागराज में आईजी के पद पर पदस्थ रहे डा राकेश सिंह को बरेली रेंज का आई बनाया गया है।

चंद्रप्रकाश-द्वितीय को आईजी रेंज प्रयागराज बनाया गया है।

शैलेश कुमार पाण्डेय एसएसपी प्रयागराज को एसएसपी मथुरा बनाया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story