राष्ट्रीय

कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन अध्यक्ष सोनिया गांधी से एक कांड हो गया, लोगों ने मजे ले लिए, देखें वीडियो

कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन अध्यक्ष सोनिया गांधी से एक कांड हो गया, लोगों ने मजे ले लिए, देखें वीडियो
x
जैसे ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा फहराने के लिए डोरी खींची वो सीधा हाथ में आकर गिर गया, उनका मूड ऑफ हो गया

Congress Foundation Day: मंगलवार को कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अपना स्थापना दिवस का कार्यक्रम मानाने जा रही थी। लेकिन पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही एक कांड कर दिया, जिसके बाद इंटरनेट में लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जैसे ही कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए डोरी खींची वह झंडा हवा में फहरा नहीं बल्कि लद्द से उन्ही के हाथ में आ गिरा। इसके बाद सोनिया गाँधी का मूड ऑफ हो गया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने गुस्से को कण्ट्रोल कर लिया।


सोशल मीडिया में लोगों ने कहा जरूर इसके पीछे, मोदी का हाथ है तो किसी ने कहा झंडा गिराने की साज़िश अंबानी और अडानी ने की है। दरअसल झंडारोहण के दौरन सोनिया गांधी से उसकी डोर खींची नहीं जा रही थी, तभी वहां पर मौजूद एक कार्यकर्ता ने उनकी मदद करने के लिए झंडे की डोरी को तेज़ी से खिंचा, लेकिन कांग्रेस का झंडा उन्ही पर गिर गया। कार्यकम में बैठे नेताओं की वहीं सांस अटक गई, इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता वहां पहुंची और उसने झंडा फहराने की कोशिश कि लेकिन असफल रही। लेकिन बाद में सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी का झंडा फहरा ही दिया।

कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और पहली राजनैतिक पार्टी है, कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी, पार्टी के पहले अध्यक्ष ए ओ ह्यूम थे, उन्होंने ने ही कांग्रेस की नीव रखी थी।

देश का नागरिक असुरक्षित महसूस करता है: सोनिया

अपने 137 वें स्थापना दिवस के दौरान सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर खूब जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी तहज़ीब को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। देश का नागरिक असुरक्षित महसूस करने लगा है, लोक तंत्र और संविधान को नज़रअंदाज किया जा रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

राहुल गांधी ने भी सभा को सम्बोधित किया

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बैठे लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 'हम कांग्रेस हैं वो पार्टी जिसने देश में लोकतंत्र की स्थापना की हमे इसपर गर्व है।


Next Story