राष्ट्रीय

PM Awas Yojana को लेकर 1 दिसम्बर को सरकार ने किया बड़ा ऐलान, घोषणा सुन उछल पड़े लाभार्थी, बिन देर किए फटाफट आप भी जाने

PM Awas Yojana
x

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana Latest Update: पीएम आवास योजना को लेकर देश के प्रधानमंत्री ने एक बड़ी घोषणा कर दी है.

PM Awas Yojana Latest Update December 2022: पीएम आवास योजना को लेकर देश के प्रधानमंत्री ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। जिसका लाभ देश के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को अवश्य मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इस योजना को 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। क्योंकि हाल के दिनों में ऐसी जानकारी मिल रही थी कि प्रधानमंत्री आवास 2023 के बाद बंद हो जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2024 में भी सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा।

क्यों लिया गया निर्णय PM Awas Yojana News

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की गरीबों को पक्का मकान देने की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.95 करोड़ पक्के मकान गरीबों को दिए जा चुके हैं। लेकिन अभी भी कई परिवार पक्के मकान की राह देख रहे हैं। सरकार द्वारा जुटाए गए आंकड़े से पता चलता है कि अभी भी लाखों ग्रामीण परिवार पक्के मकान की राह देख रहे हैं।

कितना देती है राज्य और केंद्र सरकार PM Awas Yojana Latest Update

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहाड़ी राज्यों को केंद्र सरकार 90 फ़ीसदी तथा राज्य 10 फ़ीसदी के आधार पर पेमेंट करते हैं। इसी तरह मैदानी राज्यो मे 60 फ़ीसदी केंद्र सरकार तथा 40 फ़ीसदी राज्य सरकार को देना होता है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार 100 का भुगतान करती है।

शौचालय निर्माण के लिए मिलते हैं 12 हजार PM Awas Yojana Update

समग्र स्वच्छता अभियान के तहत पक्के आवास निर्माण में शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। कई लोगों को आवास मिलने के पूर्व ही शौचालय निर्माण की राशि दे दी गई थी।

Next Story