राष्ट्रीय

OMG : पिता के जन्मदिन पर बेटे ने चांद पर खरीदी एक एकड़ जमीन..

OMG : पिता के जन्मदिन पर बेटे ने चांद पर खरीदी एक एकड़ जमीन..
x

सौजन्य : गूगल 

एक बेटे ने अपने पिता से बिना वायदा किए ही चांद पर 1 एकड़ का प्लाट खरीदकर गिफ्ट कर दिया.

सूरत। अक्सर गीतों, वादों में चांद सितारे तोड़ कर लाने की बातें आपने लाखों बार सुनी होगी। लेकिन क्या कभी हकीकत में किसी ने चांद सितारे तोड़कर किसी को दीया है। लेकिन एक बेटे ने अपने पिता से बिना वायदा किए ही चांद पर 1 एकड़ का प्लाट खरीदकर गिफ्ट कर दिया।

बेटे ने दिया अनोखा गिफ्ट

जन्मदिन की अनेकों पार्टियों में आप और हम शामिल हो चुके हैं। फिर चाहे पांच सितारा होटल हो या फिर घर। पार्टी में घर और आए हुए मेहमानों द्वारा ढेर सारे गिफ्ट भी देखे हैं। लेकिन गुजरात के एक बेटे ने अपने पिता को एक अनोखा गिफ्ट भेंट किया। यह गिफ्ट था चांद पर 1 एकड़ का प्लाट। जिसे बेटे ने खरीद कर पिता के जन्मदिन के दिन उन्हें भेंट किया।

जीवन की बहुत बड़ी खुशी

यह गिफ्ट मिला है मूलत सौराष्ट्र के अमरोली जिले के मोटा लिलिया तहसील के आम्बा गांव के रहने वाले रवजी भाई मालवीया को जो वर्तमान में सूरत में निवास कर रहे हैं। उनके छोटे बेटे शैलेश मालवीया ने अपने पिता के जन्मदिन पर चांद पर जमीन का टुकड़ा खरीद कर दिया। जिसके कागजात देखने के बाद पिता की आंखें भर आई उन्होंने कहा कि आज यह जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।


2 महीने पहले शुरू की तैयारी

पिता का जन्मदिन नजदीक आने पर उनके छोटे बेटे शैलेश ने पिता को अनोखा गिफ्ट देने की सोची। इसकी तैयारी के लिए वह 2 महीने पूर्व ही जुट गए। काफी सोच विचार के बाद चांद पर जमीन बेचने वाली संस्था लोनार सोसाइटी के ईमेल पर संपर्क किया। रजिस्ट्रेशन के तौर पर 37 डॉलर खर्च कर जमीन बुक कर ली। अब शेष पैसा कब और कैसे साथ ही कितना देना होगा यह कंपनी आगे बताएगी।

1 अक्टूबर को था जन्मदिन

मिली जानकारी के अनुसार 61 वर्ष रवजी भाई मालवीया का जन्मदिन 1 अक्टूबर को था। वाह सूरत की डायमंड कंपनी में एक वर्कर के तौर पर काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे मेहुल मालवीय तथा छोटा बेटा शैलेश मालवीय है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story