राष्ट्रीय

Old Pension Scheme 2023: ओल्ड पेंशन स्कीम पर आया New Update, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, फटाफट जाने

Old Pension Scheme 2023
x

Old Pension Scheme 2023

New Pension Scheme: देश के कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है।

Old Pension Scheme 2023: देश के कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है। पुरानी पेंशन योजना के बहाल होने के बाद देश के अन्य राज्यों में भी पुरानी पेंशन की मांग जोर शोर से शुरु हो गई है। वही देखा जा रहा है कि वर्ष 2023 में देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। वही अगले वर्ष 2024 में सांसदों के चुनाव होंगे। इसी बीच पुरानी पेंशन स्कीम पर प्रधानमंत्री के इकोनामिक एडवाइजर काउंसिल के मेंबर संजीव सान्याल ने बड़ा बयान दिया है। आइए जाने इस मामले में सान्याल का क्या कहना है।

भविष्य की पीढ़ियों के लिए नुकसान देह Pension Scheme

प्रधानमंत्री के इकोनामिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य संजीव सानयाल का कहना है कि बिना फंड वाली पेंशन अंततः भविष्य की पीढ़ियों के लिए नुकसानदायक होगी। उनका कहना है कि ओपीएस के तहत सरकार पूरी पेंशन देती थी। नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी अपने मूल वेतन से 10 प्रतिशत उसी में राज्य सरकार 14 प्रतिशत योगदान दिया करते थे।

संजीव सानयाल का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए 2023 में ओपीएस को लागू करना सही नहीं है। क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। फिर भी अर्थव्यवस्था पर ज्यादा खतरा नहीं होगा।

चार राज्यों में लागू है पुरानी पेंशन Old Pension Scheme latest news

ज्ञात हो कि देश के 4 राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया है। यह वह राज्य हैं जहां गैर भाजपा पार्टी का शासन है। इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड तथा अब हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन योजना लागू होने की तैयारी चल रही है।

Next Story