
अधिकारियों को प्रमोशन और वेतनमान का NEW YEAR 2023 में मिला तोहफा, जारी हुआ आदेश

Promotion
Rajasthan RAS Officers Promotion 2023: राजस्थान की गहलोत सरकार ने आरएएस अधिकारियों के प्रमोशन की घोषणा की है। साथ ही इसके संबंध में आदेश भी जारी हो चुका है। अधिकारियों को तरक्की के साथ ही बड़े हुए वेतनमान का लाभ राजस्थान की गहलोत सरकार ने दिया है। इसके पूर्व राजस्थान सरकार ने हाल के दिनों में आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए बड़े हुए वेतनमान का लाभ दिया है। सरकार के इस निर्णय से अधिकारियों की पूरी लावी प्रसन्न है।
इनको मिला पदोन्नति का लाभ
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कनिष्ट वेतन शृंखला में नियमित रूप से कार्य करने वाले को अब वरिष्ठ वेतन श्रृंखला मैं पदोन्नत किया गया है। इसमें श्योराम वर्मा, शारदा चौधरी, जनक सिंह, चेतन कुमार त्रिपाठी, रमेश देव, विवेक व्यास, विश्वामित्र मीणा और केशव कुमार मीणा का नाम शामिल है। वही आरएएस रामावतार गुर्जर एवं राधेश्याम डेलू चयन वेतन शृंखला में पदोन्नत हुए हैं।
इनकी रोकी गई पदोन्नति
जानकारी के अनुसार वार्षिक मूल्यांकन का कार्य अपूर्ण होने की वजह से दर्जनभर अधिकारियों की पदोन्नति रोकी गई है। इसमें अशोक कुमार त्यागी, साधुराम जाट, उम्मेद सिंह-द्वितीय, सुनील कुमार, रतनलाल रैगर, जयसिंह-द्वितीय, पंकज शर्मा, अकिल अहमद खान, प्यारेलाल सोंठवाल, आकांक्षा बैरवा,नरेश कुमार मीणा एवं शक्ति सिंह भाटी एवं पिंकी मीणा की पदोन्नति को रोकी गई है।




