राष्ट्रीय

6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, UGC NET 2023 RESULT जारी, फटाफट से करें चेक

6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, UGC NET 2023 RESULT जारी, फटाफट से करें चेक
x
UGC NET Result 2023 Direct Link: देश के लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

UGC NET Result 2023 Direct Link: देश के लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में इस साल करीब साढ़े छह लाख छात्रों ने भाग लिया था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से NTA UGC NET 2023 Answer Key 6 जुलाई 2023 को जारी की गई थीं। यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की अब जल्द ही जारी होंगी।

बता दें की यूजीसी नेट 2023 परीक्षा का आयोजन 83 विषयों के लिए देशभर के 181 शहरों किया गया था। जानकारी के अनुसार इस साल 6,39,069 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। UGC NET EXAM 2023 दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 13 जून से 17 जून 2023 तक और दूसरे चरण की परीक्षा 19 जून से 22 जून 2023 तक हुई थी। अब NTA द्वारा इनके परिणाम जारी कर दिए गए है।

Next Story