राष्ट्रीय

NTA New Rule 2022: आयु सीमा की बंदिश समाप्त, कभी भी बन सकेंगे डाक्टर

Neet UG Age Limit News
x
Neet UG Age Limit News: मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय सीमा की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है।

NTA NEET UG Age Limit News In Hindi: मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय सीमा की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। अब कभी भी नीट की परीक्षा पास कर विद्यार्थी अपने चिकित्सक बनने का सपना पूरा कर सकेगा। देश में चिकित्सा शिक्षा के शीर्ष नियामक निकाय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (Medical Entrance Exam NEET UG) के लिए अधिकतम आयुसीमा की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि अब तक सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयुसीमा 25 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 30 वर्ष निर्धारित थी।

आयोग ने वर्ष 2022 में आयोजित नीत परीक्षा के लिए यह नियम लागू कर दिया है। परीक्षा के लिए न्यूनतम उम्र 17 वर्ष तय की गई है। उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में आयोग से राय मांगी थी। आयोग ने कहा कि अधिकतम उम्रसीमा नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले कार्तिकेय राय सहित कुछ अन्य ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि पढ़ाई की उम्र नहीं होती। मेडिकल एजुकेशन से जुडे़ अधिकारी ने बताया कि इस फैसले का खास असर नहीं पडे़गा। क्योंकि ऐसे लोगों की संख्या चार-पांच सौ से ज्यादा नहीं होगी। इतना जरूर हो सकता है कि परीक्षा का पैटर्न समझने के लिए कोचिंग संस्थान के संचालक परीक्षा में बैठे। गौरतलब है कि नीट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं दिया जाता।

Next Story