राष्ट्रीय

NTA NEET 2022 Results: हरियाणा की तनिष्का बनी टॉपर, रिविजन को बताया सफलता का मूल मंत्र

NTA NEET 2022 Results
x
नीट एग्जाम के नतीजे में हरियाणा की तनिष्का बनी टॉपर

NEET 2022 Topper Tanishka Kumari Marks: ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में एक बार फिर देश की बेटी ने टॉप करके बेटियों का मान बढ़ाया है। यूजी के नतीजे बुधवार देर रात जारी किए गए। जिसमें हरियाणा की रहने वाली तनिष्का ने 720 अंक में से 715 अंक अर्जित करके टॉपर बनी है। वे कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वही देश भर में टॉप करके तनिष्का ने यह साबित कर दिया है आज बेटियां किसी तरह से कम नहीं है।

हौसलें से बढ़ाता गया कॉन्फिडेंस

तनिष्का ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कॉन्फिडेंस में थोड़ी कमी आई पर पेरेंट्स और टीचर्स की मदद से उन्होंने इस मुश्किल को संभाल लिया। ये उनके लिए बूस्टर डोज की तरह था।

रिविजन ही सफलता का मूल मंत्र

तनिष्का का कहना है कि सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है रिविजन करना। देश भर में टॉप करने वाली तनिष्का डॉक्टर बनना चाहती है। उनका कहना है कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां से दूसरों की मदद के लिए खुद को स्थापित कर सकते है। इस सफलता के लिए उन्होने अपने पैरेन्टेस और टीचर्र को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रेरणा से ही वे तैयारी में लगी रही और उन्हे यह सफलता मिली है।

पढ़ाई में शुरू से होनहार है तनिष्का

पढ़ाई में तनिष्का शुरू से होनहार है। उन्होने 12वीं 98.6 प्रतिशत और 10वीं 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। जेईई मेन्स में 99.50 पर्सेंटाइल हासिल किया। तनिष्का दिल्ली एम्स से कार्डियो, न्यूरो या ऑन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहती हैं। उनके पिता कृष्ण कुमार गवर्नमेंट टीचर हैं। मां सरिता कुमारी भी सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं। 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी तनिष्का का परिवार हरियाणा के नारनौल में रहता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story