राष्ट्रीय

NTA ने जारी किया Jee Main Session 2 की Answer Key, फटाफट से ऐसे करें चेक

Suyash Dubey | रीवा रियासत
4 Aug 2022 10:48 AM IST
Updated: 2022-08-04 05:20:10
NTA ने जारी किया Jee Main Session 2 की Answer Key, फटाफट से ऐसे करें चेक
x
NTA Jee Main Session 2 July 2022 Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 अगस्त 2022 को Joint Entrance Exam (JEE Mains July 2022) के लिए आंसर की जारी कर दी है।

NTA Jee Main Session 2 July 2022 Examination Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 अगस्त 2022 को Joint Entrance Exam (JEE Main July 2022) के लिए आंसर की जारी कर दी है। बता दें कि आंसर की (Answer Key) NTA Jee की ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अवेलेबल है, और छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

The JEE Session 2 (July) Examination 2022 देश भर में कंप्यूटर बेस्ड मोड में 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 6,29,778 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जो देश और बाहर विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।

NTA Jee Main Session 2 आंसर की (Answer Key) के उत्तरों से संतुष्ट नहीं होने पर छात्र इसे चुनौती या आपत्ति कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग फी देना होगा। यह शुल्क गैर-वापसी योग्य होगा और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

Next Story