राष्ट्रीय

NRC पर केजरीवाल के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, कहा- पूर्वांचल के लोगों को विदेशी समझते हैं CM

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
NRC पर केजरीवाल के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, कहा- पूर्वांचल के लोगों को विदेशी समझते हैं CM
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। एनआरसी को लेकर जहां एक तरफ पश्चिम बंगाल में माहौल गर्माया हुआ है वहीं अब इसका असर दिल्ली तक पहुंचा है। बुधवार को किराएदारों के नई योजना की घोषणा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में भी NRC लागू करने की बात कही है। केजरीवाल ने इस मामले में मनोज तिवारी के बयान पर मीडिया को जवाब देते हुए ऐसा कहा।

जब केजरीवाल से पूछा मनोज तिवारी के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें तिवारी ने पत्रकारों पर हमले के लिए घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराते हुए एनआरसी लागू करने की मांग की थी, तो केजरीवाल बोले कि राजधानी में अगर एनआरसी लागू हो गया तो मनोज तिवारी पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।

केजरीवाल के इश बयान पर मनोज तिवारी भड़क गए हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा कि केजरीवाल दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को विदेशी मानते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वो पूर्वांचल से आने वाले लोगों को घुसपैठिया मानते हैं जिसे वो दिल्ली से भगा देना चाहते हैं।

Next Story