राष्ट्रीय

अब हर महीने मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामाजिक कल्याण विभाग ने शुरू की तैयारी

group term life insurance policy
x
अब हर महीने मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामाजिक कल्याण विभाग ने शुरू की तैयारी! Now social security pension will be available every month, social welfare department has started preparations

उत्तराखंड में गरीब वृद्ध जनों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर महीने के बजाय 3 महीने में दी जाती थी। लेकिन अब उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसमें कुछ परिवर्तन करने की योजना बनाई है। जिसके तहत अब बहुत जल्दी उत्तराखंड के वृद्धजनों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर महीने प्राप्त होगी। संभावना जताई जा रही है कि अगले मई के महीने से इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे ऐलान

बताया जाता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की पुरजोर तैयारी पुष्कर सिंह धामी सरकार कर रही है। समाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदेश के सारे 600000 बुजुर्ग और विधवा कर रही है। समाज कल्याण विभाग के बताए अनुसार माना जा रहा है कि मई से पहले सामाजिक सुरक्षा में हो रहे परिवर्तन की घोषणा मुख्यमंत्री स्वयं कर सकते हैं।

चुनाव के समय का वादा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्रदेशके गरीब तथा विधवा महिलाओं को देने का वादा चुनाव के समय किया गया था। वादे के अनुसार अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश जारी किए हैं। वहीं अब चल रही मीडिया में खबरों की माने तो मई माह में यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

किसे कितनी मिलती है सामाजिक सुरक्षा पेंशन

उत्तराखंड सरकार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध जनों और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जानकारी के अनुसार गरीब बुजुर्गों को प्रतिमाह जहां 14 सौ रुपए दिए जाते हैं वही प्रदेश की विधवा महिलाओं को हर महीने 12 सौ रुपए की पेंशन दी जा रही है। अब इस पेंशन को हर महीने किया जा रहा है।

Next Story