राष्ट्रीय

Amar Jawan Jyoti: अब इंडिया गेट में नहीं नेशनल वॉर मेमोरियल में जलेगी अमर जवान ज्योति, राहुल गांधी ने किया विरोध

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
21 Jan 2022 1:35 PM IST
Updated: 2022-01-21 08:08:27
Amar Jawan Jyoti: अब इंडिया गेट में नहीं नेशनल वॉर मेमोरियल में जलेगी अमर जवान ज्योति, राहुल गांधी ने किया विरोध
x
दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) पर जलने वाली अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) को विस्थापित किया जा रहा है।

Amar Jawan Jyoti News: 50 वर्षो से लगातार जल रही अमर ज्योति (Amar Jawan Jyoti) को विस्थापित किया जा रहा है। नईदिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) पर जलने वाली यह अमर ज्योति अब नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) पर प्रज्वलित होगी। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे एक समारोह में इसकी लौ को वॉर मेमोरियल में रखा जाएगा।

एयर मार्शल रहेंगे अतिथी


इंडिया गेट से विस्थापित की जा रही अमर ज्योति को ले जाने के दौरान एक समारोह भी आयोजित किया जा रहा है, हांलाकि इस कार्यक्रम में राजनेता नही बल्कि एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण अध्यक्षता कर रहे है।

भारत-पाक युद्ध की दिलाता है याद


इंडिया गेट पर अमर जवान की स्थापना 1972 में की गई थी। तब से यह अमर ज्योति इंडिया गेट पर जल रही है और यह ज्योति अपने 50 वर्ष पूरे कर लिए है। दरअसल 1971 में भारत-पाकिस्तान का भंयकर युद्ध हुआ था और इस युद्ध में 3,843 भारतीय जवानों ने अपनी शहादत देकर देश की आनबान और शान को कायम रखे थें। शहीद जवानों की याद में इस अमर ज्योति को जलाया गया था।

स्व. इंदिरा गांधी ने जलाई थी ज्योति


भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने 26 फरवरी 1972 को इस अमर जवान ज्योति का शुभारंभ की थी। तो वहीं नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण केंद्र सरकार ने 2019 में किया है। इसे 1947 में देश की आजादी के बाद से अब तक शहादत दे चुके 26,466 भारतीय जवानों के सम्मान में निर्मित किया गया था। 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का शुभारंभ किए थें।

किया जा रहा विरोध


अमर जवान ज्योति को हटाये जाने को लेकर विरोध भी सामने आ रहा है। कांग्रेस पार्टी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अमर ज्योति को हटाये जाने से नाराजगी जाहिर की है। उन्होने कहा है कि वे सैनिकों के लिए दुबारा जवान ज्योति जलाएगें। जबकि सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस ज्योत को बुझाया नहीं शिफ्ट किया जा रहा है। वही राहुल गांधी ने सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे दुखदः बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहां कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा।

Next Story