राष्ट्रीय

NIA ने अपने ही एक्स ऑफिसर IPS अरविंद नेगी को अरेस्ट कर लिया, आतंकियों से संबंध होने के आरोप

NIA ने अपने ही एक्स ऑफिसर IPS अरविंद नेगी  को अरेस्ट कर लिया, आतंकियों से  संबंध होने के आरोप
x
NIA Ex Officer Got Arrest By NIA: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने अपने ही एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि वह आतंकवादियों से NIA की जानकरी शेयर करते थे

NIA Ex Officer Got Arrest By NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने ही पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पूर्व अफसर को NIA ने अपनी हिरासत में लिया है उनका नाम IPS अरविन्द नेगी है जो पहले NIA में काम करते थे। 18 फरवरी को उन्हें दिल्ली से अरेस्ट किया गया है। उनके ऊपर आतंकी संगठनों की देश और विभाग की ख़ुफ़िया जानकारी ददेने के संगीन आरोप लगाए गए हैं.

आरोप है कि IPS अरविन्द नेगी ने लश्कर के ओवर ग्राउंड आतंकवादियों को ख़ुफ़िया जानकारी मुहैया कराइ थी और इसी के साथ पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ISI को भी सीक्रेट जानकारी उपलब्ध कराते थे.

कैसे पता चला

NIA ने पिछले साल नवंबर में लश्कर के ओवर ग्राउंड आतंकवादियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, इस केस में 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया था और कश्मीर के खुर्रम परवेज को भी इसी मामले में अरेस्ट किया गया था. खुर्रम पर UAPA लगाया गया था. लेकिन परवेज खुर्रम की गिरफ़्तारी और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिली एक टिप के बाद IPS अरविंद पर शक होने लगा. NIA को शक हुआ कि अरविन्द विभाग की ख़ुफ़िया जानकारी लीक कर रहे हैं. खुर्रम की गिरफ़्तारी के बाद 22 नवंबर को अरविंद नेगी के ठिकानों में छापे मारे गए. नेगी NIA की नजर में चढ़े हुए थे।

NIA का क्या कहना है

एक NIA अधिकारी ने इस मामले में अपना एक बयान दिया है उन्होंने कहा है कि- जांच के दौरान, NIA से सेवा ख़त्म होने के बाद शिमला में तैनात IPS अरविंद नेगी की भूमिका को वेरिफाई किया गया था। और इसके लिए उनके घर की तलाशी भी हुई थी. जांच में पता चला कि NIA के आधिकारिक गुप्त दस्तावेज IPS नेगी ने एक अन्य आरोपी व्यक्ति को लीक किए थे जो इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा का ओवर ग्राउंड वर्कर है।


Next Story