
Pension Hike: रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन बढ़ा सकती है सरकार, जानिए क्या है अपडेट?

Pension Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से यह प्रस्ताव आया है। इसमें देश के लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जाने की बात की गई है। साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए।
सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के लिए उम्र बढ़ाना आवश्यक
अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए सेवानिवृत्त की उम्र को बढ़ाने की आवश्यकता है। सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है। 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की बात कही गई है।
वर्ल्ड पाॅपुलेशन प्रोस्पेक्टस के अनुसार
वर्ल्ड पाॅपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फ़ीसदी व्यक्ति से सेवानिवृत्त की कैटेगरी में आज आएंगे। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फ़ीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।
सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए की सिफारिश
कर्मचारियों को हर महीने कम से कम ₹2000 का पेंशन दिया जाना चाहिए। आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।
सरकारें ऐसे बनाएं नीति
केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीति बनाने की आवश्यकता है जिसमें कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना आवश्यक है।




