राष्ट्रीय

New Rules 2023: 1 जनवरी 2023 से देश में बदलने वाले हैं कई नियम, समय रहते आप भी जान ले

New Rules 2023: 1 जनवरी 2023 से देश में बदलने वाले हैं कई नियम, समय रहते आप भी जान ले
x
वर्ष 2022 के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 2023 की शुरुआत होने वाली है.

1 January 2023 New Rules: वर्ष 2022 के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 2023 की शुरुआत होने वाली है।नए वर्ष में कुछ नए नियम का सामना करना होगा। अगर आप भी इन परिवर्तनों के बारे में जानकारी चाह रहे हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। यह परिवर्तन बैंक, टेक, कृषि, व्यवसाय एवं अन्य कार्यों को प्रभावित करेगा। आइए जाने कौन से हैं वह परिवर्तन।

फोन के लिए नया नियम

यह नियम मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों के लिए है। कहा गया है कि नए वर्ष में मोबाइल फोन के आई एम ई आई नंबर को रजिस्टर करना होगा। यह नियम भारत में बनने वाले फोन के अलावा स्मार्टफोन जिसमें सैमसंग गैलेक्सी, टाप एंड आईफोन आयात किए जाने वाले फोन पर भी लागू होगा।

टीवी चैनलों पर लागू हुआ नियम

आमतौर पर देखा गया है कि कई टीवी चैनल आज भी दर्शकों को मनमानी चैनल दिखा रहे हैं। लेकिन अब इस पर भी लगाम लगा दिया गया है। नए नियम के तहत अब टीवी चैनल्स को हर दिन आधे घंटे देश हित में बने कंटेंट टीवी पर प्रसारित करना होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

बनाना होगा ई-इनवॉइस

केंद्र सरकार ने देश के बड़े व्यापारियों के लिए एक नया नियम लागू किया है। जिन व्यापारियों का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है उन्हें अब ई-इनवॉइस बनाना होगा। पहले यह नियम 20 करोड़ रुपए का सालाना टर्नओवर रखने वाली कंपनियों के ऊपर लागू होता था।

बैंकों में यह परिवर्तन

नए वर्ष में एचडीएफसी नए नियम जारी करने वाला है। बता दें कि 1 जनवरी 2023 से क्रेडिट कार्ड के रीवार्ड प्वाइंट पर बदलाव होगा। वही एसबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले मर्चेंट फेस को 0 किया है।

Next Story