राष्ट्रीय

New Labour Code 2022: जल्द लागू होगा नया श्रम कानून, महिला की नाईट शिफ्ट, PF बढ़ेगा- कम होगी इन हैंड सैलरी से लेकर रातो-रात इन नियमो में हुआ बदलाव, फटाफट जाने

New Labour Code 2022
x

New Labour Code 2022

New Labour Rule In Hindi: नए लेबर कोड को ध्यान से पढ़ ले। देश के आज करीब 31 राज्यों ने इस नए लेबर कोड (New Labour Code) को स्वीकार कर लिया है.

New Labour Code In Hindi: भारत देश बदल रहा है। अगर आपको हमारी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है तो नए लेबर कोड को ध्यान से पढ़ ले। देश के आज करीब 31 राज्यों ने इस नए लेबर कोड (New Labour Code) को स्वीकार कर लिया है। तो वही कई अन्य राज्य कुछ बिंदुओं पर संशोधन चाह रहे हैं। कुल मिलाकर ज्यादातर राज्य इसे स्वीकार करना चाहते हैं। आइए नए-नए लेबर कोड में क्या परिवर्तन हुए हैं और किसे कितना लाभ मिलेगा।

जल्दी होगा लागू

जानकारी के अनुसार 31 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसे स्वीकार कर लिया है। श्रम मंत्रालय फिलहाल नए लेबर कोड लागू करने के तारीख की अभी घोषणा नहीं की है। लेकिन सरकार का प्रयास है कि इस नए लेबर कोड को बहुत जल्दी लागू किया जाए।

नये नियम की जरूरत है देश को

देश के प्रधानमंत्री का भी मानना है कि आने वाले समय में फ्लैक्सिबल वर्क प्लेसेस और फ्लैक्सिबल वर्किंग अवर्स की जरूरत भारत को है। ऐसे में आवश्यक है कि श्रम कानून पर भी परिवर्तन किया जाए। जाने नए लेबर कोड से क्या परिवर्तन देखने को मिलेगा।

मिलेगी लंबी छुट्टी

अगर आपको लंबी छुट्टी चाहिए तो वर्ष में आपको कम से कम 240 दिन काम करना जरूरी है। यह अभी का नियम है। चेन्नई लेबर कोड के लागू हो जाने से अब मात्र 180 दिन काम करने के बाद कर्मचारी लंबी छुट्टी ले सकते हैं।

नाइट ड्यूटी लगाने चाहिए महिलाओं की सहमति

नए लेबर कोड के अनुसार अब महिलाओं की रात में ड्यूटी लगाने से पहले उनकी सहमति आवश्यक है। ऐसा नए लेबर कोर्ट में व्यवस्था दी गई है। कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मनमानी तौर पर किसी भी महिला की रात में ड्यूटी नहीं लगा सकते।

बढ़ा मेटरनिटी लीव

अब तक महिलाओं को मेटरनिटी लीव के तौर पर 12 सप्ताह का अवकाश दिया जाता था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 सप्ताह किया जा रहा है। 50 से अधिक श्रमिक वाले संस्थानों में अनिवार्य क्रेज सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Next Story