राष्ट्रीय

New District In Rajasthan 2023: 2023 में एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा, फटाफट ध्यान दे..

New District In Rajasthan 2023: 2023 में एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा, फटाफट ध्यान दे..
x
New District In Rajasthan Latest News:

Rajasthan New Districts: विधानसभा चुनाव नजदीक है। हर सत्ताधारी पार्टी प्रदेश में अपना कब्जा बरकरार रखने हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। इन दिनो चाहे मध्यप्रदेश हो या राजस्थान हर जगह कि सरकार प्रदेश की जनता की मांग का मान रखते हुए नए-नए जिले घोषित कर रही है। हालांकि यह क्रम चुनाव के काफी पहले ही शुरू हो गया था। इस समय घोषणाओं पर सत्ताधारी सरकार पूरा करने में जुटी हुई है। स्वतंत्रता के पश्चात जब स्थान प्रदेश का गठन हुआ उस समय राजस्थान में मात्र 26 जिले थे। लेकिन अब राजस्थान में जिलों की संख्या 50 हो चुकी है।

क्या थी आजादी के समय की स्थिति

आजादी के समय की बात करें तो राजस्थान में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। राजस्थान गठन 7 चरणों में पूरा किया गया। यह क्रम 18 मार्च 1948 से लेकर 1 नवंबर 1956 तक चला। जिस समय राजस्थान प्रदेश का गठन किया गया उस समय यानी कि 1956 में राजस्थान में 26 जिले थे। धीरे बढ़ते हुए राजस्थान में राज्यों की संख्या 33 तक पहुंच गई। वही वर्तमान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई घोषणा के बाद राजस्थान में 50 जिले हो चुके हैं। ज्ञात हो कि राजस्थान में 19 नए जिले बनाए गए हैं। संभागों की संख्या 10 है। नए जिले बनाने की ये घोषणा मुख्यमंत्री ने 17 मार्च 2023 को की गई।

आइए जाने कौन जिला कब बना

जानकारी के अनुसार 1956 में राजस्थान में 26 जिले थे। इसके बाद 1982 में धौलपुर 27 वां जिला बना। इसके बाद 1991 में बारां 28वां जिला बना, 1991 में दौसा 29 वां जिला बना,1991 में राजसमंद 30 वां जिला बनाया गया। 1994 में हनुमानगढ़ 31वां जिला बना वहीं 1997 मेंकरौली 32 वां जिला,2008 में प्रतापगढ़ 33 वां जिला बना। वही बताया गया है कि 34 से 50 जिलों के बनने की घोषणा 2023 में हुई।

Rajasthan New District Map






Next Story