राष्ट्रीय

New Delhi : पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित, अब सभी राज्यों में सरकार बनाने कवायद तेज, ममता को तीसरी बार कमान

New Delhi : पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित, अब सभी राज्यों में सरकार बनाने कवायद तेज, ममता को तीसरी बार कमान
x
नई दिल्ली (New Delhi News) :  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम आ चुका है। तो वही अब नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई हैं। इस हफ्ते सभी सरकारो का गठन होगा। 

नई दिल्ली (New Delhi News) : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम आ चुका है। तो वही अब नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई हैं। इस हफ्ते सभी सरकारो का गठन होगा।

चुनाव नतीजों के तहत बंगाल में तृणमूल, असम में भाजपा, तमिलनाडु में डीएमके, केरल में कम्युनिस्ट और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बननी है।

पश्चिम बंगाल में ममता तीसरी बार सीएम

पश्चिम बंगाल की जन मानस ने एक बार फिर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को मौका दिया है। 5 मई को तीसरी बार टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती है। पार्टी के सीनियर नेता पार्थ चटर्जी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ममता को फिर लड़ना होगा चुनाव

66 वर्ष की ममता बनर्जी को फिर से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। वे नंदीग्राम से चुनाव हार गई है। इससे पहले ममता ने 20 मई 2011 को पहली और 27 मई 2016 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संभवतः ममता इस हफ्ते ही बंगाल में नई सरकार का गठन भी कर लेंगी।

तमिलनाडु में एमके स्टालिन होगे सीएम

तमिलनाडु में एमके स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को बहुमत प्राप्त हुआ है। पार्टी गठबंधन अब तक 156 सीटों पर विजय हासिल कर चुका है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद मंगलवार शाम 6 बजे पार्टी के विधायकों की बैठक रखी गई है। पार्टी महासचिव दुरई मुरुगन ने बताया कि बैठक में विधायक अधिकारिक तौर पर एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री चुनेंगे। वे 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है।

असम में स्थित स्पष्ट नही

असम में भाजपा ने लगातार दूसरी पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने काफी मेहनत की थी, लेकिन अभी पार्टी के पास एक और बड़ा चेहरा है। ये चेहरा है हेमंत बिस्वा सरमा। हेमंत कांग्रेस में रहते हुए मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। अब ये देखना है कि दोनों में से किसे मुख्यमंत्री बनाया जाता है। पार्टी इनमें से किसी एक को डिप्टी सीएम भी बना सकती है।

केरल में राज्यपाल से मिले विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल में शानदार जीत हासिल करने के बाद सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सरकार गठन को लेकर फैसला होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन का काम इसी हफ्ते पूरा हो जाएगा।

पुडुचेरी में रंगास्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री

केंद्र शासित छोटे से प्रदेश पुडुचेरी में पहली बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यहा एआईएनआरसी 16 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस तरह मुख्यमंत्री का पद एआईएनआरसी के अध्यक्ष एन रंगास्वामी संभालेंगे। रंगास्वामी दूसरी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार गठन को लेकर पार्टी के विधायकों की बैठक होगी।

Next Story