राष्ट्रीय

New Delhi : राहुल गांधी एवं दिल्ली सीएम की पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल हुए होम आइसोलेट

New Delhi : राहुल गांधी एवं दिल्ली सीएम की पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल हुए होम आइसोलेट
x
नईदिल्ली (New Delhi) : कोरोना की दूसरी लहर तेज होती जा रही है कि इसकी चपेट में हर कोई आ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभी वह होम आइसोलेशन में हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में होने वाली अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिया था।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोरोना सक्रमण के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केजरीवाल की पत्नी भी संक्रमित, सीएम क्वारैंटाइन

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी क्वारैंटाइन हो गए हैं। कुछ दिन वह घर से ही कामकाज देखेंगे।

कोरोना मरीजों को खोले जायेगे अर्मी अस्पताल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना मरीजों के ईलाज के लिये बड़ा फैसला किया। उन्होंने आर्मी चीफ एमएम नरवणे, डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार और अर्मी चीफ जी सतीश रेड्‌डी से कहा है कि वह डिफेंस, कैंट और अर्मी के अस्पतालों में आम नागरिकों को भी इलाज की व्यावस्था बनाई जाये।

Next Story