राष्ट्रीय

NEET Paper Leak Case: 4 राज्यों से 26 गिरफ्तारियां, मास्टर माइंड संजीव मुखिया अभी फरार

Rewa Riyasat News
26 Jun 2024 10:50 AM IST
NEET Paper Leak Case: 4 राज्यों से 26 गिरफ्तारियां, मास्टर माइंड संजीव मुखिया अभी फरार
x
NEET Paper Leak Case: आठ आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, मास्टर माइंड संजीव मुखिया अभी भी फरार है.

NTA NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में 8 आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना एडीजे 5 कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि यह केस अब सीबीआई के पास चला गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि इसकी जानकारी ऑर्डर पेपर के साथ दें। पेपर मिलने के बाद मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत ही करेगी। अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

पेपर लीक मामले में आठ आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। इस मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। इस पर कोर्ट ने 15 जुलाई की तारीख तय की थी। अगर मामला सीबीआई के पास जाता है तो अग्रिम जमानत की अर्जी सीबीआई की अदालत में ही लगानी होगी।

महाराष्ट्र से गिरफ्तार दो आरोपियों की पुलिस रिमांड 2 जुलाई तक बढ़ी

पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र में एटीएस ने 4 शिक्षकों के खिलाफ पब्लिक एग्जाम एक्ट 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लातूर के 2 टीचर्स- संजय तुकाराम जाधव और जलील खान को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल कोर्ट ने आज दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड 2 जुलाई तक बढ़ा दी है।

Rewa Riyasat News

Rewa Riyasat News

2013 में स्थापित, RewaRiyasat.Com एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो पाठकों को तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक की भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।

Next Story