राष्ट्रीय

Mustard Oil: धड़ाम से गिरी तेल की कीमत, दाम हुआ इतना सस्ता कि लगी बाजार में भीड़

Mustard Oil: धड़ाम से गिरी तेल की कीमत, दाम हुआ इतना सस्ता कि लगी बाजार में भीड़
x
सरसो (Mustard Oil) का सीजन आ जाने से अब उसके तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Mustard Oil: ऑयल क्षेत्र में लगातार बढ़ती मंहगाई के बीच अब सरसों के तेल में राहत भरी खबरे आ रही है। जिससे लोगो की रसोई का तड़का शानदार होने वाला है। खबरों के तहत सरसों के तेल में लगभग 50 रूपये तक गिरावट दर्ज की जा रही है। हांलाकि अलग-अलग राज्यों में सरसों के दाम भी अलग-अलग है।

210 रूपये तक पहुच गया था तेल का दाम

ज्ञात हो कि खाद्य सामग्री के दामों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। इसी तरह सरसों के दाम (Mustard Oil Price) भी 210 रूपये तक पहुच गए थे। दरअसल यूपी में इन दिनों 153 से 155 रूपये की कीमत में सरसों के तेल की बिक्री की जा रही है। उस हिसाब से सरसों के तेल 50 रूपये से ज्यादा सस्तें दाम पर बिक्री हो रहे है।

सरसों की बढ़ी आवक

जानकारों का कहना है कि इन दिनों किसान अपने खेतों में तैयार सरसों की कटाई और गहाई कर रहे है तो वही सरसों की नई फसल अब मंडी एवं बाजार में पहुचने लगी है। जिसका असर तेल पर पड़ रहा है और इससे लोगो को सस्ते दर पर सरसों के तेल मिलने शुरू हो गए है।

ऑयल क्षेत्र में बढ़ी मंहगाई

पेट्रोलियम प्रदार्थो में लगातार मंहगाई दर्ज की जा रही हैं। पेट्रोल के दाम यूपी में सौ रूपये से पार बिक्री हो रहा है तो कई राज्यों में 120 रूपये तक पहुच गया है। इसी तरह डीजल के दामों में मंहगाई देखी जा रही है जबकि सरसों के तेल के दाम कंम हुए है।

Next Story