राष्ट्रीय

देश के 138 करोड़ लोगो के लिए राहत भरी खबर, खाने के तेल की कीमतों में भारी गिरावट

Mustard Oil Latest Price Update
x
सरसों के तेल के दामों में ₹50 से अधिक की गिरावट हुई है।

Edible Oil Prices: रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों से लेकर तमाम उपयोगी चीजों पर असर हो रहा है। तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, पोमोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखा गया है। शुक्रवार की रात से जहां शिकागो एक्सचेंज में 1.5% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, सप्लाई पर भी इसका असर हुआ है।

सरसों के तेल में गिरावट

शुक्रवार से लगातार मंडी में सरसों की सप्लाई हो रही थी। जहां 5 लाख बोरी सरसों सप्लाई हुई थी, शनिवार को यह सप्लाई बढ़कर 7,00000 बोरी हो गई। जिसके कारण सरसों की कीमत में ₹25 प्रति क्विंटल की गिरावट हुई। यूपी में 3 अप्रैल को सरसों के तेल के भाव ₹157 थे। जबकि पिछले साल सरसों के दाम ₹210 सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गए थे। लेकिन, अभी सरसों के तेल के दामों में ₹50 से अधिक की गिरावट हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी दामों में गिरावट जारी रह सकती है।

मूंगफली की कीमतें

बाजार में सरसों के तेल के साथ-साथ मूंगफली के तेल की कीमतों में भी गिरावट हुई। सरसों तेल की ही नहीं बल्कि मांग के कमजोर रहने से मूंगफली तेल की कीमतों में गिरावट जारी है बाजार में प्रति क्विंटल थोक भाव देखते हैं।

  • मूंगफली - 6,725 - 6,820 रुपये.
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,750 रुपये.
  • मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 - 2,800 रुपये प्रति टिन.
  • सरसों तिलहन - 7,500-7,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये.
  • सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सरसों पक्की घानी- 2,375-2,450 रुपये प्रति टिन.
  • सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन.
  • सोयाबीन दाना - 7,625-7,675 रुपये.
  • सोयाबीन लूज 7,325-7,425 रुपये.
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये.
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,400 रुपये.
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,100 रुपये.
  • मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये.
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये.सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये.
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,850 रुपये.
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,350 रुपये.
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 14,250 रुपये (बिना जीएसटी के).
Next Story