राष्ट्रीय

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने के लिए 10 दिन से आमरण अनशन कर रहे मुनि ने प्राण त्याग दिए

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने के लिए 10 दिन से आमरण अनशन कर रहे मुनि ने प्राण त्याग दिए
x
सम्मेद शिखर विवाद: झारखंड सरकार जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाने में तुली है जिसके खिलाफ लोग सड़क में उतर आए हैं

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर: झारखंड में स्थापित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने के खिलाफ 10 दिन से आमरण अनशन कर रहे जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने मंगलवार को प्राण त्याग दिए। जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज झारखंड सरकार के निर्णय के विरोध में अनशन पर बैठे हुए थे. 72 साल के जैन मुनि ने बीते 10 दिनों में न कुछ खाया न पिया अंत में उनकी आत्मा ने देह का त्याग कर दिया।




जैन मुनि सुज्ञेयसागर सांगानेर में 25 दिसंबर से आमरण अनशन पर थे। मंगलवार 3 जनवरी को सुबह उनकी डोल यात्रा सांगानेर संघीजी मंदिर से निकाली गई। इस दौरान आचार्य सुनील सागर सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। जैन मुनि काे जयपुर के सांगानेर में समाधि दी गई।

जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज के निधन के बाद जैन धर्म को मानाने वालों में आक्रोश और बढ़ गया है. जैन संप्रदाय के लोग झारखंड सरकार के खिलाफ सड़क में उतर आए हैं. लोगों की मांग है कि पारसनाथ पहाड़ी को टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट से तत्काल हटा दिया जाए. गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी कोई टूरिस्ट प्लेस नहीं जैनों के आस्था का केंद्र है.

क्या है जैन तीर्थ सम्मेद शिखर

झारखंड में स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी, जैन पंथ के लोगों के लिए सबसे बड़ा जैन तीर्थ स्थल है. इसे .झारखंड का हिमालय कहा जाता है और इस स्थान पर जैनियों का पवित्र तीर्थ शिखरजी स्थापित है। कहा जाता है कि इस इलाके में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की। यहीं 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण (NIRVANA) प्राप्त किया था। सम्मेद शिखर तक श्रद्धालु पैदल या डोली से जाते हैं। जंगलों, पहाड़ों के दुर्गम रास्तों से गुजरते हुए नौ किलोमीटर की यात्रा तय कर शिखर पर पहुंचते हैं।

धर्मस्थल से जुड़े लोगों का मानना है कि पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद से जैन धर्म का पालन नहीं करने वाले लोगों की भीड़ यहां बढ़ी। यहां मांस-मदिरा का सेवन करने वाले लोग आने लगे। जबकि सम्मेद शिखर के आसपास के इलाके में मांस-मदिरा की खरीदी-बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।



Next Story