राष्ट्रीय

MUMBAI में फिर मूसलाधार बारिश, शुक्रवार के लिए ALERT जारी, जानें क्या 28 जुलाई को भी बंद रहेंगे स्कूल?

MUMBAI में फिर मूसलाधार बारिश, शुक्रवार के लिए ALERT जारी, जानें क्या 28 जुलाई को भी बंद रहेंगे स्कूल?
x
Mumbai Weather Forecast, Rainfall Red Alert, School Holiday Update For 28 July: मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Weather Forecast, Rainfall Alert, School Holiday Update For 28 July: मुम्‍बई में एक सप्ताह से ज्‍यादा दिनों की मूसलाधार वर्षा के बाद फिर भारी वर्षा शुरू हो गई है।

बता दें की मौसम विभाग ने मुम्‍बई और उसके आस-पास के इलाको के लिए कल तक रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है। लगातार भारी बारिश के चलते बायकुला, ट्रॉम्बे, कांदिवली, कालबादेवी, दहिसर और माटुंगा सहित निचले क्षेत्र जलमग्‍न हो गये हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ मुम्‍बई में मरीन लाईन्‍स स्‍टेशन के निकट रेलवे लाइनों पर भी पानी भर गया है। BMC अनेक जलमग्‍न स्‍थानों से पानी निकासी का कार्य करवा रहा है। शहर के कुछ भागों में सड़क यातायात प्रभावित है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम तक सांताक्रुज वेधशाला में 75 दशमलव आठ एमएम, कोलाबा वेधशाला में 85 दशमलव आठ एमएम और उपनगरीय बान्‍द्रा वेधशाला में 68 दशमलव पांच एमएम वर्षा हुई है।

BMCने जानकारी दी नगर निगम के साथ-साथ मुंबई शहर के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सभी कॉलेज आज शुक्रवार 28 जुलाई 2023 को खुले हैं।

मुंबई में आज बारिश का येलो अलर्ट है. कृपया ध्यान दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम ने आज स्कूलों और कॉलेजों के लिए कोई छुट्टी घोषित नहीं की है।

आज (जुलाई 28, 2023) छुट्टी की घोषणा का एक फर्जी पत्र समाज में प्रसारित किया गया है, प्रशासन अपील कर रहा है कि कृपया इस पर विश्वास न करें।



Next Story