राष्ट्रीय

Mumbai : कोरोना मरीजों की मदद में आई स्वर कोकिला, लता मंगेशकर ने दिए 7 लाख

Mumbai : कोरोना मरीजों की मदद में आई स्वर कोकिला, लता मंगेशकर ने दिए 7 लाख
x
मुबंई (Mumbai News) : कोरोना मरीजों की मदद में अब सेलिब्रिटी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर ने मुख्यमंत्री विशेष राहत कोष में 7 लाख रुपए का दान किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मदद के लिए लता दीदी का धन्यवाद दिया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस विशेष कोष के लिए भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए मदद की है।

बनाया गया कोष

महाराष्ट्र में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच इस राहत कोष की स्थापना विशेष तौर पर कोविड-19 महामारी के लिए की गई है। सीएम की ओर से इस फंड में योगदान देकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए महाराष्ट्र के लोगों से अपील की गई है।

Next Story