राष्ट्रीय

Mumbai Rains: क्या कल भी बंद रहेंगे मुंबई के स्कूल? मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या है UPDATE

Mumbai Rains: क्या कल भी बंद रहेंगे मुंबई के स्कूल? मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या है UPDATE
x
Maharashtra Weather Alert, Mumbai School Holiday 21 July 2023 News And Announcement Update: देश भर में मॉनसून अपने पीक समय पर है। भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।

Maharashtra Weather Alert, Mumbai School Holiday 21 July 2023 News And Announcement Update: देश भर में मॉनसून अपने पीक समय पर है। भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हो रही है। वित्तीय राजधानी कहलाने वाली मुंबई के कई इलाके भारी बारिश के चलते जलमग्न हैं।

Are Schools Closed Tomorrow in Mumbai?

बता दें की भारी बारिश के कारण मुंबई में गुरुवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहे। हालाँकि, कल स्कूल बंद रहेंगे या नहीं इस पर कोई ऑफिसियल अपडेट सामने नहीं आया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें की राज्य में भारी बारिश का असर ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बुधवार को घोषणा की कि भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल 20 जुलाई को बंद रहेंगे। अनाउंसमेंट के दौरान सीएम ने यह भी कहा कि इस पर अंतिम फैसला संबंधित क्षेत्र की मौसम की स्थिति के अनुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। ऐसे में मुंबई में क्या कल 21 जुलाई को छुट्टी घोषित किये जाने को लेकर प्रदेश के नागरिको में असंजस की स्थिति है। बता दें की एक बार स्कूल बंद होने की घोषणा हो जाने पर, आपको अपडेट किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ और पालघर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों में कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के आसपास के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के दस जिलों- पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, भांद्रा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंडिया में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Next Story