राष्ट्रीय

MUMBAI में भारी बारिश का RED ALERT जारी! मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे किया गया बंद

MUMBAI में भारी बारिश का RED ALERT जारी! मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे किया गया बंद
x
Mumbai Heavy Rainfall Red Alert News: मुंबई में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश हुई है।

Mumbai Red Alert, Mumbai Pune Expressway News: मुंबई में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण मुंबई और इसके आसपास के इलाको में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

बता दें की अलर्ट को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आज (27 जुलाई) के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।इसी के साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय ने 27 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। यह नोटिस रत्नागिरी, ठाणे और कल्याण उपकेंद्र में संबद्ध कॉलेजों पर लागू किया गया है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 6.38 बजे 3.31 मीटर का हाई टाइड आया और 3.32 मीटर का अगला हाई टाइड शाम 5.58 बजे होगा।

इसी बीच यह खबर आ रही है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 2 घंटे के लिए बंद किया गया है। मानसून रखरखाव उद्देश्यों के लिए दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह एक्सप्रेस वे बंद रहेगा।


Next Story