
Mumbai : 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में 40 से ज्यादा लोग दबे

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के डोंगरी इलाके में बड़ा हदसा हुआ था। इस इलाके में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिर जाने से इसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार डोगरी की संकरी गली में मौजूद इस इमारत में 5 से ज्यादा परिवार रहते थे और हादसे के वक्त लोग इममारत में मौजूद थे।
बिल्डिंग गिरने के तुरंत बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और सूचना के बाद एनडीएआरएफ की टीम को पहंचने में वक्त है और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कौसरबाग नाम की इस इमारत में उपर फ्लैट बने हुए थे और नीचे दुकानें बनी हुई थीं।
Mumbai: Kesarbai building has collapsed at Tandel street, in Dongri. More than 40 people are feared trapped. pic.twitter.com/H2eVbtgaH6
— ANI (@ANI) July 16, 2019




