राष्ट्रीय

RIP Netaji: यूपी के 'शिखर पुरुष' मुलायम यादव का निधन, संघर्षों से भरी थी जिंदगी, ऐसे बने 3 बार मुख्यमंत्री

Mulayam Singh Yadav Death News
x
Mulayam Singh Yadav Death News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन

Mulayam Singh Yadav Death News: उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिग्गज नेता एवं सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया है। 82 वर्षीय यादव का गुरूग्राम के मेदांत अस्पताल में ईलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पुत्र अखिलेश यादव ने ट्रवीट करके दी है। उनके निधन की जानकरी लगते ही राजनेता सहित आम लोगो ने दुख व्यक्त किए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल यानि 11 अक्टूबर को होगा।

26 सिंतबर को किया गया था भर्ती

जानकारी के तहत मुलायम सिंह यादव पिछले दो वर्षो से बीमार चल रहे थे। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण 26 सितबर को यूपी से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जंहा ऑक्सीजन लेवल कंम होने के कारण 2 अक्टूबर को उन्हे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। बाद में उन्हे वेटीलेटर पर रखा गया था।

वर्ष 1939 में हुआ था जन्म

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। उनकी शुरूआती शिक्षा इटावा में हुई थी और फिर फतेहाबाद एवं आगरा में पढ़ाई किए थे। मैनपुरी के इंटर कॉलेज में उन्होने बतौर प्रोफेसर के रूप में सेवाएं भी दी थी।

नेताजी ने की थी दो शादी

सपा सुप्रिमों मुलायम सिंह यादव ने दो विवाह किए थे। उनकी पहली पत्नी मातली देवी का निधन वर्ष 2003 में हो गया था। 5 भाई बहनों में मुलायम सिंह दूसरें नबंर के थे। पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह 55 वर्षो तक राजनीति किये।

यूपी के तीन बार रहे मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव का यूपी की राजनीति में अच्छा खास दबदबा रहा है। वे तीन बार मुख्यमंत्री रहे है। 28 वर्ष की आयु में वे 1967 में पहली बार जसवंतनगर से विधायक बने थें। बिना परिवारिक राजनैतिक पृष्टभूमि के मुलायम सिंह एक सफल राजनेता बने और वे 5 नवंबर 1989 को पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। इतना ही नही वे केन्द्र की राजनीति में भी अपनी पहुच बनाई और देवगौड़ा और गुजराल सरकार में देश के रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सम्हाली थी। मुलायम सिंह 7 बार सांसद एवं 9 बार विधायक चुने गए थे।

मैनपुरी रहा उनका राजनैतिक गढ़

उत्तर प्रदेश का मैनपुरी मुलायम सिंह यादव के लिए अजेय रहा और वे मोदी लहर में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए सपा को 9वी बार जीत दिलाई थी। ज्ञात हो कि मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को समाज पार्टी लखनऊ में बनाई थी। इसका पहला अधिवेशन एक माह में आयोजित किया था। इसके बाद सपा ने यूपी में अपना स्थायी राजनैतिक मुकाम बना लिया।कल

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story