राष्ट्रीय

Mughal Harem Women Salary: हरम में रहने वाली मुगल महिलाओं को मिलता था इतनी सैलरी? हुमायूं से लेकर अकबर तक सब देते थे सैलरी

Mughal Harem Women Salary
x

Mughal Harem Women Salary

Mughal Harem Women in Hindi: मुगलों की जिंदगी के बारें में कई तरह की चर्चा आज भी हुआ करती है.

Mughal Harem Women in Hindi: मुगलों की जिंदगी के बारें में कई तरह की चर्चा आज भी हुआ करती है। सबसे ज्यादा चर्चा मुगल हरम की होती है। हरम मुगलों का ऐसा स्थान हुआ करता था जहां बादशाह अपने लिए महिलाओं को लाकर रखता था। जो राजा को खुश रखने के लिए हर तरह से सेवा करती थी। इसके बदले में उन्हे सैलरी दी जाती थी। बताया तो जाता है कि हरम में मौजूद मुगल महिलाओं को आज के समयानुसार करीब 1 करोड़ रूपये की सैलरी मिलती थी।

जहांआरा को मिलते थे 17 लाख

कहते हैं कि मुगल बादशाह बाबर ने जब भारत में सत्ता सम्हाली उस समय उसने हरम में रहने वाली महिलाओं को वेतन देना शुरू किया। इसमे वह अपने रानी तथा शहजादियों को भी वेतन देता था। बताया जाता है कि कई रानियों तथा हरम की महिलाओं को इसके अलावा जागीर और चुंगी का अधिकार दिया जाता था। जिससे इनकी आमदनी उस जमाने में लाखों रूपये हुआ करती थी।

भारतीय अनुसंधान परिषद की शोध पत्रिका जिनका नाम इतिहास है उकमें लिखे एक लेख में काफी चौकाने वाली बातें हैं। कहा गया है कि इस समय औरंगजेब की बहन जहांआरा को सबसे ज्यादा वेतन दिया जाता था। जानकारी बतौर पहले 7 लाख रूपये दिये जाते थे। लेकिन मुमताज के निधन के बाद उसमें 4 लाख का इजाफा किया गया। कहते हैं कि बाद में वेतन बढ़ने का क्रम चलता रहा और जहांआरा को बतौर वेतन 17 लाख रूपये दिये जाने लगे। उस जमाने के 17 लाख आज के समय के 1 करोड़ के बराबर है।

मिलती थी जागीर

बताया जाता है कि हरम में रहने वाली मुगल महिलाओें को सैलरी के साथ ही कई जागीर भी दिया जाता है। वहां से आने वाल पूरा का पूरा 'कर' उस मुगल महिला के पास जाता है। साथ ही बताया गया है कि कई हरम की महिलाओं को चुंगी भी दी जाती थी।

अकबर काल में चला हरम

हरम का चलन हुमायू काल से लेकर बाबर के समय तक रहा है। अकबर के हरम में भी कई महिलाओें को काफी पैसा मिलता था। शाहजहां के काल में शाही महिलाओं और हरम की महिलाओं को पर्याप्त वेतन दिया जाता था।

Next Story