
Mudra Loan Yojna Kya Hai: मुद्रा लोन योजना क्या है? झट से लोन चाहिए तो इस योजना से उठाएं लाभ

Mudra Loan Yojna Kya Hai: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बेरोजगारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। आज इस योजना ने अपने सफलतम 7 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन 7 वर्षों के दौरान करीब 5 करोड़ लोगों को लोन दिया जा चुका है। वर्ष 2021-22 में मुद्रा योजना के माध्यम से करीब 310563.84 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। मुद्रा योजना के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री ने स्वरोजगार शुरू करने वाले युवाओं को बधाई दी है।
लोन चाहिए तो करें आवेदन
मुद्रा योजना के तहत अगर किसी बेरोजगार को लोन की आवश्यकता है तो वह मुद्रा योजना के माध्यम से लोन ले सकता है। इसके लिए तीन कैटेगरी बनाई गई है। जिसमें शिशु किशोर और तरुण मुद्रा योजना है।
बताया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के शिशु योजना के तहत 50000 रुपए तक का लोन दिया जाता है। वही किशोर मुद्रा योजना के तहत 50000 से 500000 तक का ऋण मिल जाता है। इसी तरह तरुण मुद्रा योजना के तहत 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है।
बताया गया है कि अलग-अलग बैंक लोन के रिस्क फैक्टर को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग ब्याज दर निर्धारित करती हैं। मुद्रा योजना के तहत लिया गया लोन चुकाना बहुत आसान है। ऋण चुकाने के लिए बैंक ने 7 वर्ष का समय निर्धारित किया है।
लोन देने में एसबीआई टॉप पर
जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में मुद्रा योजना के तहत लोन देने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टॉप पर है। आंकड़ों के अनुसार एसबीआई ने 37973.30 करोड़ रुपए के1485576 लोगों का लोन पास किया। वही स्टेट बैंक के बाद दूसरे नंबर पर केनरा बैंक है। तीसरे नंबर पर बैंक आफ बडौदा।




