राष्ट्रीय

MSP Hike 2023: किसानों के लिए गुड न्यूज़, MSP पर की बढ़ोतरी, फटाफट जाने Latest Update

MSP Hike 2023
x

MSP Hike 2023

MSP Hike 2023: वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी 2023 को पेश किए गए बजट में किसानों का भी ख्याल रखा है.

MSP Hike 2023: वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी 2023 को पेश किए गए बजट में किसानों का भी ख्याल रखा है। यह बात अलग है कि एमएसपी (MSP) पर नई घोषणाएं नहीं हुई है। लेकिन फिर भी सरकार ने पूर्व में की गई घोषणा के लिए बजट का विशेष प्रावधान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने घोषणा करते हुए कहा है कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी (MSP) का पैसा सीधे किसानों के खाते पर दिया जाएगा।

क्या है समर्थन मूल्य

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 में कैबिनेट ने वर्ष 2023-24 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकृत किया गया था। इसके लिए बजट सत्र में विशेष प्रावधान करते हुए व्यवस्था दी गई।

जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2023-24 के लिए मूल्य निर्धारित कशिश की घोषणा की गई थी। जिसके अनुसार मसूर पर 500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। अब मसूर 6000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

इसी तरह सरकार ने सफेद सरसों व सरसों पर भी एमएसपी बढ़ाई है। बताया गया है कि इस सरसों पर 400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की गई है। सरसों की कीमत एमएसपी पर 5450 रुपए निर्धारित कर दी गई है।

इसी तरह कुसुम के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य में 209 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की है। जिससे कुसुंभ उत्पादन करने वाले किसानों को विशेष लाभ होगा। इसकी वर्तमान कीमत 5650 रुपए हो गई है।

वही बताया गया है कि गेहूं, चना और जौ केएमएसपी पर भी बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए 100 से 110 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है।

अब गेहूं की कीमत 2125, जो की कीमत 1735 तथा चना की कीमत 5335 रुपए निर्धारित गई है।

Next Story