राष्ट्रीय

@msdhoni को करारा झटका, BCCI के अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर, ये 27 खिलाड़ी शामिल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
@msdhoni को करारा झटका, BCCI के अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर, ये 27 खिलाड़ी शामिल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुंबई। Mahendra Singh Dhoni को गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से करारा झटका लगा जब उन्हें बोर्ड की केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया। MS Dhoni को BCCI की अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट में किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं।।

MS Dhoni को पिछले साल ही ए प्लस की जगह ए ग्रेड में किया गया था। बीसीसीआई के इस कदम से यह माना जा रहा है कि MS Dhoni का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर समाप्ति की तरफ है। इसके पीछे यह वजह भी हो सकती है कि MS Dhoni ने खुद ही सिलेक्टर्स को यह संकेत दे दिए होंगे वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। बीसीसीआई की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने के बावजूद वे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वैसे भी MS Dhoni जुलाई 2019 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने BCCI से दो महीने का ब्रेक मांगा था लेकिन उनकी अभी तक मैदान पर वापसी नहीं हुई हैं।

27 खिलाड़ी शामिल BCCI ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए प्लेयर्स रिटेनरशिप की घोषणा की। इसके तहत ए प्लस ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। ए ग्रेड वाले खिलाड़ी 5 करोड़ रुपए पाएंगे जबकि बी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर को भी इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। ए प्लस ग्रेड में तीन खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है।

अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट

Grade A+

  1. विराट कोहली,
  2. रोहित शर्मा,
  3. जसप्रीत बुमराह

Grade A

  1. रविचंद्रन अश्विन,
  2. रवींद्र जडेजा,
  3. भुवनेश्वर कुमार,
  4. चेतेश्वर पुजारा,
  5. अजिंक्य रहाणे,
  6. केएल राहुल,
  7. शिखर धवन,
  8. मोहम्मद शमी,
  9. ईशांत शर्मा,
  10. कुलदीप यादव,
  11. रिषभ पंत

Grade B

  1. रिद्धिमान साहा,
  2. उमेश यादव,
  3. युजवेंद्र चहल,
  4. हार्दिक पांड्या,
  5. मयंक अग्रवाल

Grade C

  1. केदार जाधव,
  2. नवदीप सैनी,
  3. दीपक चाहर,
  4. मनीष पांडे,
  5. हनुमा विहारी,
  6. शार्दुल ठाकुर,
  7. श्रेयस अय्यर,
  8. वॉशिंगटन सुंदर
Next Story