राष्ट्रीय

MP: कमलनाथ सरकार का किसानों को एक और तोहफा, अब 10 लाख किसानों को मिलेगी पेंशन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:33 AM IST
MP: कमलनाथ सरकार का किसानों को एक और तोहफा, अब 10 लाख किसानों को मिलेगी पेंशन
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। प्रदेश भर के किसानों के कर्जमाफी के बाद अब कमलनाथ सरकार वृद्ध कृषकों को पेंशन देने की योजना बना रही है। हालांकि इसमें वृद्ध निर्धन नागरिक भी शामिल हो सकते हैं, परंतु फिलहाल इस योजना का ढांचा सिर्फ किसानों के लिए ही तैयार किया गया है।

मंत्रिमंडल की लिस्ट लेकर दिल्ली जाने से पहले सीएम कमलनाथ ने किसानों की पेंशन योजना जल्द शुरू करने के निर्देश भोपाल में हुई कृषि विभाग की बैठक में दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार सरकार की इस योजना का लाभ 60 साल से ऊपर की उम्र के किसानों को मिलेगा। उन्हें हर माह एक हज़ार रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ प्रदेश भर के लगभग 10 लाख किसानों को होगा। इस योजना से सरकारी खज़ाने पर 1200 करोड़ सालाना का बोझ पड़ेगा। इसके पूर्व शिवराज सरकार ने वृद्ध जनों के लिए तीर्थदर्शन योजना चलाई थी, जो मध्यप्रदेश सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक थी।

इससे पहले कांग्रेस की नव निर्वाचित सरकार मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज़माफ़ कर चुकी है। अब अफसरों पर इस वादे को पूरा करने का भारी दबाव है। मंत्रालय में करीब 2 घंटे तक बैंकों के साथ कृषि विभाग के तमाम अधिकारियों की बैठक चली।

Next Story