राष्ट्रीय

IMD FORECAST: एमपी में बदलेगा मौसम होगी झमाझम बारिश! MP Monsoon 2023 को लेकर UPDATE

MP Monsoon 2023
x
किसान बोनी के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं तो वही शहरी नौकरीपेशा लोग गर्मी से राहत पाने झमाझम बारिश इंतजार कर रहे हैं।

किसान बोनी के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं तो वही शहरी नौकरीपेशा लोग गर्मी से राहत पाने झमाझम बारिश इंतजार कर रहे हैं। आईएमडी द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी मैं बना हुआ भूमध्य रेखीय प्रवाह में वृद्धि हो रही है। ऐसे में दोनों ही प्रदेशों के कुछ इलाकों में रविवार से बारिश हो सकती है।

गुजरात तट से टकराया तूफान

बिपरजाए नामक चक्रवाती तूफान गुजरात के तट से टकरा गया है। गुजरात के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है। समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं। इस चक्रवाती तूफान के असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि तूफान के असर की वजह से मानसून पूर्वी भारत की ओर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के जिन पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है वहां मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। तूफान का असर बिहार और झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

क्या है मानसून के हालात

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बराबर दबाव नहीं बनने से मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। 11 मई से मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है। लेकिन अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान दक्षिण पश्चिम मानसून को प्रभावित किया है। यहां बारिश होने से उत्तर पूर्व तथा मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में भारी बारिश होने के मध्य और पूर्वी यूपी तथा मध्य प्रदेश 20 जून से बारिश हो सकती है।

Next Story