
MP: CORONA COVID -19 : LOCKDOWN के बीच कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़कर मिलेगी SALARY

CORONA COVID -19 : LOCKDOWN के बीच कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़कर मिलेगी SALARY
इंदौर : CORONA COVID -19 के कहर के बीच LOCKDOWN में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा बैंक कर्मचारियों को भी एसबीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। इस संकट के दौरान काम करने वाले अपने कर्मियों को एसबीआई अतिरिक्त भुगतान करेगा।
LOCKDOWN के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को हर 6 कामकाजी दिनों के लिए एक दिन की सैलरी (बेसिक पे डीए) अलग से दिया जाएगा। इसका फायदा मध्यप्रदेश के सभी एसबीआई कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने LOCKDOWN के दौरान अपने ब्रांच में बैठकर काम किया है।
स्टेट बैंक ने जारी सर्कुलर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने उन कर्मचारियों को अधिक वेतन देने का फैसला किया है जो LOCKDOWN में भी ब्रान्च में बैठकर काम कर रहे हैं। स्टेट बैंक ने एक सर्कुलर जारी करते हुए इसकी घोषणा की। बैंक ने कहा है कि LOCKDOWN अवधि में ब्रान्च में काम कर रहे कर्मचारियों को हर छह दिन के काम पर एक दिन का अतिरिक्त वेतन (बेसिक+डीए) दिया जाएगा। यह नियम 23 मार्च से 14 अप्रैल या LOCKDOWN की समाप्ति तक जारी रहेगा।
सर्कुलर में कहा गया
'कोविड-19 के फैलने और फिर सरकार की ओर से LOCKDOWN की घोषणा के बाद भी हमारे ब्रान्च और सीपीसी में कम चल रहा है। कर्मचारी इस मुश्किल घड़ी में ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं।'
एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा, 'हम उन स्टाफ मेंबर्स को सैल्यूट कर रहे हैं जो इस मुश्किल घड़ी में ग्राहकों की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। देखिए (ट्वीट में वीडियो) किस तरह देशभर में हमारे ब्रान्च इस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं।'




