राष्ट्रीय

हिमाचल के रामपुर में भड़भड़ाकर गिरा पहाड़, नेशनल हाईवे बंद

हिमाचल के रामपुर में भड़भड़ाकर गिरा पहाड़, नेशनल हाईवे बंद
x
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में लैंडस्लाइड से आवागमन बंद हो गया है।

पथरीले पहाड़ो का राज्य कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार पहाड़ धसकने की घटनाएं सामने आ रही है। उसी के तहत सोमवार की सुबह 9 बजे रामपुर नेशनल हाईवे (Rampur National Highway) में पहाड़ भड़भड़ाकर कर गिर गया। हाईवे मार्ग में पहाड़ का मलवा गिरने से सड़क का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। वही मलवा को हटाने के लिये मशीनों की मदद ली गई है। जिससे सड़क का आवागमन बहाल हो सकें।

प्रशासन की सर्तकता से बची जान

बताया जा रहा है कि रामपुर हाईवे मार्ग में दो दिन से पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे। जिसके चलते प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया था। यही वजह रही कि पहाड़ गिरने के दौरान उक्त मार्ग में वाहनो का आवागमन नही हो रहा था। जिसके चलते किसी भी तरह की जनहानि नही हुई है। प्रशासन ने जगारूकता नही दिखाई होती तो जिस तरह से मलवा गिरा है उससे बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना को मोबाईल में कैद करते रहे लोग

पहाड़ गिरने की घटना का एक लाइव वीडियों भी वायरल हुआ है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से पहाड़ का मलवा नीचे गिर रहा है। वही दूर तक पत्थर गिरने के कारण लोग भगाते हुये नजर आ रहे है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story