राष्ट्रीय

Monsoon 2023 Date: जानें आपके राज्य में कब आ रहा है मानसून, कितनी होगी बारिश?

Monsoon Start Date 2023 News
x

Monsoon 2023 Date

Monsoon Start Date 2023 News: मानसून का समय शुरू हो चुका है। देश के हर राज्य के हर नागरिक को मानसूनी बारिश का इंतजार है।

Monsoon Start Date 2023 News: मानसून का समय शुरू हो चुका है। देश के हर राज्य के हर नागरिक को मानसूनी बारिश का इंतजार है। सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उनके यहां मेघदूत कब मेहरबान होंगे। कब से उनके यहां बारिश शुरू होगी। हो चाहे जो कुछ भी लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि भले ही मानसून काफी देर से केरल पहुंचा है। फिर भी अगर मानसून की वर्तमान समय में जो रफ्तार है वह बनी रही तो अवश्य ही अन्य प्रदेशों में समय से मानसून पहुंचेगा।

Monsoon Forecast Date | Mosoon Kab Ayega | मानसून कब आएगा

7 दिन विलंब से केरल पहुंचा मानसून

ज्ञात हो कि इस वर्ष मानसून केरल पहुंचने में 7 दिन लेट है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में मानसून पहुंचने में कोई विलंब नहीं होगा। केरल पहुंचने में भले ही मानसून ने देरी की लेकिन अगर मानसून की रफ्तार अच्छी बनी रही तो उत्तर भारत में समय पर मानसून की बारिश और पर्याप्त होगी। कहा गया है कि आने वाले 1 सप्ताह में लगभग की स्थिति साफ हो जाएगी की मानसून की क्या प्रगति है।

जानकारी के अनुसार केरल में मानसून पहुंचने की कोई निश्चित तारीख नहीं है। धीरे-धीरे समय बदलता रहता है। बताते चलें कि वर्ष 2018 को मानसून 11 मई को पहुंच गया था। जबकि 1972 में मानसून काफी लेट पहुंचा। बताते हैं कि1972में 18 जून को करीब 20 दिन लेट था। दक्षिण पश्चिम मानसून की बात करें तो वर्ष 2018 में 29 मई को, वर्ष 2019 में 8 जून को, 2020 में 1 जून को तथा 2021 में 3 जून को मानसून पहुंचा।

Monsoon Track | Monsoon Forecast | Monsoon News

लगातार बढ़ रहा मानसून

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में मानसून अच्छी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों के साथ ही मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से में, लक्ष्यद्वीप, केरल, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र के हिस्सों में तथा मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में लगातार मानसून आगे बढ़ रहा है।

क्या मानसून की देरी वर्षा को करेगी प्रभावित

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगातार किए जा रहे शोध से पता चल रहा है कि केरल में अगर मानसून देरी से आता है इसका मतलब यह नहीं है कि यह उत्तर पश्चिम भारत में मानसून को लेट करेगा। देष के अन्य प्रदेषों में मानसून समय पर पहुंचेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस वर्ष बारिश सामान्य रहेगी। उत्तर पश्चिम भारत में सामान या उससे कम बारिश होने की उम्मीद है।

Next Story