राष्ट्रीय

Monsoon 2023 Kab Aayega: इस साल कैसा रहेगा मानसून? क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कैसे पड़ेगा असर, आइए सबकुछ जानते है

Monsoon Start Date 2023 News
x

Monsoon 2023 Date

Monsoon 2023 Date: मानसून बेहतर है तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Monsoon 2023 Date, Monsoon 2023 Kab Aayega: मानसून बेहतर है तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। क्योंकि देश के विकास में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है। भारत ही नहीं विश्व की कृषि व्यवस्था मानसून पर आधारित है। हाल के दिनों में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। जारी किए गए इस पूर्वानुमान में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बताया है। इसके बारे में पूरी जानकारी ले।

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga

मौसम विभाग का कहना है कि जून से लेकर सितंबर तक अच्छी बारिश होगी। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक देश में 96 से लेकर 104 प्रतिशत तक सामान्य बारिश हो सकती है। बारिश का यह पूर्वानुमान देश की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगा। कृषि आधारित उद्योगों पर्याप्त कच्चा माल मिलने से भरपूर उत्पादन होगा। अनाज और सब्जियों का भरपूर उत्पाद मौसम अनुकूल होने। बारिश के सामान्य रहते खेती की पैदावार में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक उत्पादन मिलने की उम्मीद है।

अर्थव्यवस्था को होगा फायदा Monsoon 2023 Start Date In India

आने वाले मानसून का इंतजार केवल किसानों को ही नहीं रहता पूरे देश की अर्थव्यवस्था मानसून पर निर्भर करती है। देश के अर्थशास्त्री भी मानसून की ओर देख रहे हैं। हाल के दिनों में जारी किए गए पूर्वानुमान पर अर्थशास्त्री भी संतुष्ट दिख रहे हैं। कहा गया है कि जुलाई से शुरू होने वाली खरीफ की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन होगा देश की ऑटो कंपनियों से लेकर हर छोटी-बड़ी कंपनियों को लाभ होना निश्चित है। कहा गया है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को इस मानसून में मजबूती मिलेगी।

आरबीआई ने ली राहत की सांस

मानसून के सामान्य रहने की जानकारी जैसे ही आरबीआई को प्राप्त हुई उसने भी राहत की सांस ली है। क्योंकि पूर्व में कहा जा रहा था कि शायद इस वर्ष मानसून देर से आए और कमजोर रह सकता है। ऐसे में खाद्य सामग्रियों की सप्लाई में कमी और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। आरबीआई इन हालातों को देखते हुए ब्याज दर बढ़ाने पर विचार कर रही थी। लेकिन अब मौसम को लेकर हुए पूर्वानुमान मे आरबीआई संतुष्ट है। अपनी ब्याज दरों को लेकर फैसले का ऐलान करेगी।

Next Story