राष्ट्रीय

Monsoon 2023 Date: इस साल देश में कितनी होगी बारिश, कब आएगा मानसून? फटाफट हो जाएं अलर्ट

मानसून डेट
x

मानसून डेट 

Monsoon 2023 Date, Monsoon 2023: रबी फसलों की कटाई आदि कार्य से किसान निवृत्त हो चुके हैं। अब वह खरीफ फसल की तैयारी कर रहे है साथ में मानसून (Monsoon 2023) को लेकर चिंतित है।

Monsoon 2023 Date, मानसून कब आएगा, Monsoon Kab Aayega: रबी फसलों की कटाई आदि कार्य से किसान निवृत्त हो चुके हैं। अब वह खरीफ फसल की तैयारी कर रहे है साथ में मानसून (Monsoon 2023) को लेकर चिंतित है। खरीफ की फसल पूरी तरह मानसूनी बारिश पर आधारित होती है। अगर बारिश ठीक ढंग से नहीं हुई तो खरीफ की ज्यादातर फसलें किसान नहीं तैयार कर पाता। वर्तमान समय के हालातों को देखते हुए किसान मानसून को लेकर चिंतित है। मानसून कब आएगा, बोनी कब कर पाएंगे इन सभी जानकारी के लिए वह लगातार मौसम विज्ञान की खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। आइए मानसून के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

क्या कहता है मौसम विभाग Monsoon 2023 In India

मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी बारिश की शुरुआत समय पर होगी। देश में मानसून की स्थिति भी सामान्य रहेगी। जारी किए गए पूर्वानुमान पर अगर गौर करें तो पता चलता है कि मानसून के दौरान अलनीनो का असर दिखाई देगा इसका असर अगस्त और सितंबर के महीने में होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अलनीनो ज्यादा असरदार नहीं होगा।

कितनी होगी बारिश Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga, India Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga,

बताया गया है कि औसतन 96 प्रतिशत बारिश हो सकेगी। बारिश की यह स्थिति सामान्य स्तर की बताई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 67 प्रतिशत बारिश इस वर्ष होगी। लेकिन संभावना यह भी जताई जा रही है कि मानसून की स्थिति बदलने पर कई तरह के बदलाव मानसून में देखे जा सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सटीक जानकारी आने वाले दिनों में हो पाएगी। कहा गया है कि मई के अंतिम सप्ताह के आखिरी दिनों में मानसून की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। उस समय वैज्ञानिक मानसून को लेकर ज्यादा से ज्यादा संभावित दावे कर पाएंगे।

कब आएगा मानसून Monsoon 2023 Start Date

अभी तक मौसम वैज्ञानिकों को प्राप्त आंकड़े के अनुसार आईएमडी द्वारा कहा गया है कि मानसून बारिश की शुरुआत 25 मई से 1 जून के बीच हो सकती है। मानसून पहली दस्तक केरल में देगा। समूचे केरल में मानसून पहुंचने में 2 दिन का और समय लग सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु बंगाल की खाड़ी कोंकण में भी मानसून 15 जून तक सक्रिय हो जाएगा।

किसानों के लिए जरूरी जानकारी

बताया गया है कि अब तक की प्राप्त जानकारी के आधार पर 2023 का मानसून सामान्य रहेगा। न ज्यादा बारिश होने की संभावना और ना ही अल्प वर्षा होगी। किसानों को कहा गया है कि खेती की तैयारी वह सोच समझ कर करें। क्योंकि खरीफ फसलों में मुख्य रूप से किसान धान की खेती करते हैं।

Next Story