
CoronaVirus से बचने के लिए मोदी के मंत्रालय ने बताया उपाय, दोनों नाक में डालें तिल के तेल की दो बूंद फिर...

नई दिल्ली. केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यसो नाइक ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि एक रहस्यमय कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तथा मंत्रालय के तहत अनुसंधान परिषदों ने पारंपरिक पद्धति पर आधारित चेतावनी एवं उपाय जारी किये गए. जिसमें एक उपाय के तौर पर रोजाना दोनों नाक में दो-दो बूंद तिल का तेल डालने का सुझाव दिया गया है. नाइक ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी. इसमें साथ ही कहा गया है कि यह सलाह केवल सूचना के लिए है और इसे केवल पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सकों के परामर्श से अपनाया जाए. शेषमणि वटी भी लेने की सलाह उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. पूरा विश्व इससे भयभीत है.' मंत्रालय के तहत अनुसंधान परिषदों ने भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी पर आधारित चेतावनी जारी की है. आयुष मंत्रालय की ओर से जारी रोकथाम प्रबंधन एवं रोकथाम उपाय में कहा गया है कि कोरोना की रोकथाम के लिए उपायों के तौर पर शेषमणि वटी 500 मिलीग्राम, दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें. मंत्रालय ने दिए ये सुझाव
मंत्रालय ने कहा कि आयुर्वेदिक परंपराओं के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण प्रबंधन में कुछ यूनानी उपयोगी दवाएं हैं जिनमें अर्क अजीब की 4.8 बूंदें ताजा पानी में लें और दिन में चार बार इस्तेमाल करें. इसी प्रकार 10 मिली शरबत नाजला 100 मिली गुनगुने पानी में दो बार रोजाना पिएं. इसमें कहा गया है कि विशेषज्ञों के समूह ने परस्पर यह सिफारिश की है कि होम्योपैथी दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 संभावित कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ रोग निरोधी दवा के रूप में ली जा सकती है. आर्सेनिकम एल्बम 30 की एक खुराक तीन दिनों तक रोजाना खाली पेट लेने की भी सलाह दी गई है. अगर समुदाय में कोरोना वायरस का संक्रमण मौजूद हो तो यह खुराक एक महीने के बाद दोहराई जानी चाहिए.




