राष्ट्रीय

MSP Hike 2022: दिवाली से पहले मोदी सरकार की देश करोड़ो किसानों को सौगात, ₹500 प्रति क्विंटल तक बढ़ाई गई इन आनाजों की एमएसपी

Rabi MSP New Rate Updates 2022
x
MSP New Rate Update 2022: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों की रबी सीजन के आनाजों में एमएसपी बढ़ा दी है

Rabi MSP New Rate Updates 2022: दीवाली पर्व से पहले केन्द्र सरकार ने देश के किसानों के लिए बड़ा निणर्य लिया है। केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रबी सीजन के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि की एमएसपी में बढ़ोत्तरी कर दी है। सरकार के निणर्य को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके तहत सरसों की एमएसपी 400 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है, तो मसूर में 500 रूपये प्रति क्विंटल एवं जूट की एमएसपी में 110 रूपये बढ़ाई गई है। सरकार के इस निणर्य से किसानों को उनकी फसलों का दाम मिलेगा।

क्या है एमएसपी

ज्ञात हो कि एमएसपी वह है जिसमें सरकार दाम तय करके किसानों से आनाज की खरीदी करती है, यानि की तय दाम सरकार किसानों को देती है। बताया जाता है की कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ने रबी सीजन की फसलों के साथ ही गेंहू की एमएसपी 3 से 9 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने की सिफारिश की थी। सबसे ज्यादा एमएसपी सरकार द्वारा दालों में बढ़ाई गई थी।

वर्ष में दो बार तय होता है मूल्य

ज्ञात हो कि सरकार वर्ष में दो बार फसलों का मूल्य तय करती है। जब किसानों की फसलें पक कर तैयार होती है तो सरकार फसलों की खरीदी करने के लिए उसका मूल्य तय करती है। जिससे किसानों के आनाज की खरीदी हो सके और किसानों को उनकी फसलों मूल्य मिल सकें। याहि वजह है कि रबी एवं खरीफ की फसलों का दाम सरकार तय करती है।

एक साथ दो सौगात

दीवाली पर्व से पहले किसानों के लिए सरकार की ओर से दो सौगात मिल रही है। सरकार इस महीने किसानों को किसान सहायता निधि की राशि का आवंटन करके उनके खाते में पैसे भेजे है तो वही रबी सीजन के फसलों की एमएसपी बढ़ाकर किसानों को खुश करने में लगी हुई है।

Next Story