राष्ट्रीय

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 7000 से 18000 तक बढ़कर मिलेगी सैलरी, समझे पूरा कैलकुलेशन

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Oct 2021 9:30 AM IST
epfo
x
EPFO 
केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली के पहले कर्मचारियों को Productivity Linked Bonus और Non Productivity Linked Bonus का ऐलान किया है.

Diwali Festival Bonus Gift for Central Government Employees: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को बड़ा दिवाली तोहफा (Diwali Gift) देते हुए उन्हें बोनस (Bonus) देने का ऐलान किया है. जिसमें नॉन गजटेड अफसरों को फायदा होने वाला है. मोदी सरकार के इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में इस बार 7000 से लेकर 18000 रूपए तक का इजाफा होने वाला है. सरकार ने Productivity Linked Bonus और Non Productivity Linked Bonus की घोषणा की है.

समझिये पूरा कैलकुलेशन

वित्त मंत्रालय के तहत दिवाली के पहले रेलवे और डाक विभाग के कर्मचारियों को छोड़कर केंद्र सरकार ने अन्य सभी विभागों के ग्रुप सी कर्मचारियों एवं ग्रुप बी के सभी नॉन गजटेड कर्मचारियों को 30 दिन के बराबर नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Ad-HOC Bonus) देने का ऐलान किया है, जो की प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के तहत नहीं आएँगे. इसके तहत अधिकतम 7 हजार रूपए मिलेंगे.

सरकार ने ऐसे केंद्रीय कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस या तदर्थ बोनस (Non Productivity Linked Bonus or Adhoc Bonus) देने की घोषणा की है. इसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों (Armed Forces) के कर्मचारी भी शामिल होंगे. ऐसे सभी कर्मचारी जो 31 मार्च, 2021 तक सेवा में थे और जिन्होंने कारोबारी साल 2020-21 के दौरान कम से कम छह महीने लगातार सरकारी सेवा दी है, वे तदर्थ बोनस का फायदा पाएंगे.

31 मार्च, 2021 से पहले इस्तीफा देने वाले, सेवानिवृत्त होने वाले या सेवा समाप्त करने वाले कर्मचारियों के मामले में तदर्थ बोनस का भुगतान केवल उन लोगों को किया जाएगा जो चिकित्सा आधार पर सेवानिवृत्त हुए या 31 मार्च, 2021 से पहले जिनका निधन हुआ हो. लेकिन इन मामलों में भी वर्ष के दौरान कम से कम छह महीने की नियमित सेवा होनी जरूरी है.

यही नहीं तीन साल तक कैजुअल काम करने वाले लेबर (जो साल में कम से कम 240 दिन ड्यूटी करते हों) भी इस Non-PLB के हकदार होंगे.

रेलवे के कर्मचारियों को होगा सबसे अधिक फायदा

केंद्र सरकार ने Productivity Linked Bonus के तहत भारतीय रेलवे के Indian Railways के करीब 11.56 लाख कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का ऐलान किया है. इससे रेल कर्मचारियों को बोनस के तौर पर लगभग 17,950 रुपए मिलेंगे. यह 78 दिन का Productivity Linked Bonus रेलवे के सभी नॉन गजटेड कर्मचारियों को मिलेगा. हालांकि इसमें RPF/RPSF personnel शामिल नहीं हैं.

डाक विभाग के कर्मचारियों को ये लाभ होगा

बात भारतीय डाक विभाग (Indian Post Department) के कर्मचारियों को करें तो इस विभाग के पात्र कर्मचारियों को सिर्फ 60 दिन के वेतन के बराबर का बोनस दिया जाएगा. भारतीय पोस्ट विभाग ने प्रस्‍ताव किया था कि नॉन गजटेड कर्मचारियों को 120 दिन का Bonus दिया जाए, वित्त मंत्रालय ने इसे स्वीकार नहीं किया है. इसलिए इस बार डाक विभाग के कर्मचारियों को 120 दिन के बजाय 60 दिन का Productivity Linked Bonus मिलेगा. Gramin Dak Sevak, Casual Laborers, Group B के नॉन गजटेड अफसरों, MTS और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 60 दिन का बोनस मिलेगा.

ऐसे होगी गणना

बोनस की रकम की गणना औसत परिलब्ध‍ि (Emoluments)/ गणना की उच्चतम सीमा (जो भी कम हो) के आधार पर की जाएगी. जैसे अगर आपको एक दिन के लिए एडहॉक बोनस की गणना करनी है तो एक वर्ष में औसत Emoluments को 30.4 (महीने में दिनों की औसत संख्या) से डिवाइड किया जाएगा. इसके बाद, इसे दिए गए बोनस के दिनों की संख्या से गुणा किया जाएगा.

उदाहरण के लिए 7000 रुपये (जहां वास्तविक एवरेज Emoluments 7000 रुपये से अधिक है) के लिए बोनस की गणना इस तरह कर सकते हैं.

30 दिनों का बोनस: 7000×30/30.4 = 6907.89 रुपये होगा.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story