राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने लांच किया, Coronavirus अलर्ट App, संपर्क में आने से पहले ही कर देगा अलर्ट, Download करे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
मोदी सरकार ने लांच किया, Coronavirus अलर्ट App, संपर्क में आने से पहले ही कर देगा अलर्ट, Download करे
x
मोदी सरकार ने लांच किया Coronavirus अलर्ट App संपर्क में आने से पहले ही कर देगा अलर्ट Download करे नई दिल्ली Coronavirus के खिलाफ

मोदी सरकार ने लांच किया, Coronavirus अलर्ट App, संपर्क में आने से पहले ही कर देगा अलर्ट, Download करे

नई दिल्ली: Coronavirus के खिलाफ भारत सरकार की जंग जारी है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम आरोग्य सेतु है। Aarogya Setu App यूजर्स को कोरोनावायरस के संपर्क में आने से पहले ही अलर्ट जारी करेगा। आरोग्य सेतु ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया गया है। बता दें कि Aarogya Setu App यूजर्स का डेटा सरकार के साथ शेयर भी करेगा।

Aarogya Setu ट्रैक करेगा आपकी लोकेशन

Aarogya Setu एक ट्रैकिंग ऐप है, जो स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर्स को जानकारी देगा है कि वो CORONAVIRUS से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं। इतना ही नहीं ये ऐप संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के दायरे में आने पर नोटिफाइ करता है और आपको अलर्ट करता है। साथ ही इस ऐप से ये पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोनावायरस का कितना खतरा है।

11 भाषाओं में APP उपलब्ध

इसके अलावा अगर आप CORONAVIRUS पॉजिटिव पाए जाते हैं तो ये ऐप आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे इसकी जानकारी सरकार के साथ साझा करेगा। इस ऐप में यूजर्स की प्रिवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है और आपके डेटा को किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ शेयर नहीं किया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में पेश किया गया है।

PLAY STORE से कर सकते हैं DOWNLOAD

इस ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद ऐप को लॉगिंग करके अपना नाम व मोबाइल नंबर एंटर करें। जैसे ही ऐप ओपन होगा वो आपको जानकारी देगा कि आप कोरोनावायरस से संक्रमित हैं या नहीं। बता दें कि अभी इस ऐप को कुछ ही बीटा वर्जन पर रोलआउट किया गया है।

Next Story